CAREER

JAC का बड़ा अपडेट: मैट्रिक-इंटर कंपार्टमेंटल, इम्प्रूवमेंट और विशेष परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, जानें अंतिम तिथि

Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Content Writer & Copy Editor

रांची (RANCHI): झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने वर्ष 2026 की मैट्रिक (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) कंपार्टमेंटल, इम्प्रूवमेंट (अंक सुधार) एवं विशेष परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. जिन छात्र-छात्राओं ने वार्षिक परीक्षा में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं किया है या किसी कारणवश परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाए थे, उनके लिए यह महत्वपूर्ण अवसर है.

परिषद की ओर से जारी सूचना के अनुसार, सत्र 2024-26 से इम्प्रूवमेंट परीक्षा की व्यवस्था में बदलाव किया गया है. अब अंक सुधार परीक्षा वर्तमान वर्ष की कंपार्टमेंटल परीक्षा और अगले वर्ष आयोजित होने वाली वार्षिक परीक्षा के साथ आयोजित की जाएगी. साथ ही किसी भी विद्यार्थी को केवल एक बार इम्प्रूवमेंट परीक्षा में शामिल होने की अनुमति मिलेगी.

JAC ने स्पष्ट किया है कि वर्ष 2026 की वार्षिक परीक्षा में सफल, असफल तथा वे विद्यार्थी जो परीक्षा फॉर्म भरने से वंचित रह गए थे, निर्धारित नियमों के तहत कंपार्टमेंटल, इम्प्रूवमेंट और विशेष परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और अभ्यर्थियों को परिषद की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से फॉर्म भरना होगा.

मैट्रिक परीक्षा 2026 (कंपार्टमेंटल, इम्प्रूवमेंट एवं विशेष परीक्षा)
•    बिना विलंब शुल्क के आवेदन: 22 जून 2026 से 3 जुलाई 2026 तक
•    शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 6 जुलाई 2026
•    विलंब शुल्क के साथ आवेदन: 4 जुलाई 2026 से 10 जुलाई 2026 तक
•    विलंब शुल्क के साथ शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 13 जुलाई 2026