Jharkhand

BREAKING: रांची में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष के भतीजे की हत्या,इलाके में सनसनी

Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor

RANCHI: राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र से एक  बड़ी खबर सामने आ रही है. स्थानीय लोगों की भीड़ ने एक युवक की कथित तौर पर लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान रोहित के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह भाजपा अनुसूचित जनजाति (एसटी) मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश राम का भांजा था.


प्राप्त जानकारी के अनुसार, रोहित पर एक महिला के साथ छेड़खानी और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया गया था. आरोप है कि घटना के दौरान स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया. इसके बाद बड़ी संख्या में लोग वहां जुट गए और युवक की जमकर पिटाई कर दी. मारपीट इतनी गंभीर थी कि रोहित ने घटना पर ही दम तोड़ दिया.

घटना की सूचना मिलते ही रातू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रण में लिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घपुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि मृतक कथित रूप से एक घर में घुसकर महिला के साथ छेड़खानी कर रहा था. इसी दौरान घर के लोगों और आसपास के निवासियों ने उसे पकड़ लिया. इसके बाद उसके साथ मारपीट की गई, जिससे उसकी मौत हो गई.