☰
Jharkhand

BREAKING: रांची के खेलगांव थाना क्षेत्र में मिला महिला का शव, चेहरे पर चोट के निशान

Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Content Writer & Copy Editor

रांची (RANCHI): राजधानी रांची के खेलगाँव थाना क्षेत्र में एक महिला का शव मिला है. महिला के चेहरे पर कई चोटों के निशान हैं. ऐसे में स्थानीय लोगों के जब घटना की भनक लगी, उसके बाद लोगों में अफरा तफरी का माहौल बन गया. वहीं घटना की जानकारी खेलगाँव पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस की टीम ने मौके पर पहुँच कर छानबीन शुरू करदी है. 

हालांकि अबतक महिला की पहचान नहीं हो सकी है. ऐसे में पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है और महिला के पहचान कर यह पता लगाने में जुट गई है कि महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई है. उसके चेहरे पर चोट के निशान कैसे आए और शव को घटनास्थल तक कैसे पहुंचाया गया. मामल की जांच के क्रम में पुलिस ने  आस पास के लोगों से जानकारी जुटानी शुरू करदी है. साथ ही पूरे इलाके की घेराबंदी कर घटनास्थल की जांच की जा रही है. 

इसके अलावा FSL की टीम भी मामले की जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंची है जहां इलाके से साक्ष्य जुटाये जा रहे हैं. साथ ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए रांची स्थित RIMS अस्पताल भेजा गया है. महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है.