Jharkhand

BREAKING: रांची में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, बंगाल की दो युवती समेत 5 को पुलिस ने दबोचा

Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor

रांची(RANCHI): राजधानी में अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस को बड़ी कार्रवाई की है. हरमू हाउसिंग कॉलोनी स्थित एक होटल में चल रहे कथित सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए रांची पुलिस ने छापेमारी कर मौके से 5 लोगों को हिरासत में है.

यह कार्रवाई रांची एसएसपी राकेश रंजन के स्पष्ट निर्देश पर की गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए हटिया डीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसने शिवम पैलेस नामक होटल पर अचानक छापा मारा. छापेमारी के दौरान होटल में संदिग्ध गतिविधियां पाई गईं, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी को हिरासत में ले लिया. गिरफ्तार किए गए लोगों में होटल का मैनेजर, दो युवतियां जो पश्चिम बंगाल की रहने वाली बताई जा रही हैं, और दो ग्राहक शामिल हैं.  जांच में सामने आया है कि होटल में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां संचालित की जा रही थीं, जिसकी सूचना पुलिस को गुप्त रूप से मिली थी.

पुलिस ने मौके से कई आपत्तिजनक सामग्री और डिजिटल साक्ष्य भी जब्त किए हैं, जिनकी जांच की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच की जाएगी और इसमें शामिल अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है.पुलिस का कहना है कि ऐसे अवैध धंधों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.