Jharkhand

Breaking: रोहितश्य रॉय बने झारखंड के नए Advocate General, अधिसूचना जारी

Rajesh Tomar
Rajesh Tomar
सीनियर जर्नलिस्ट

रांची : झारखंड सरकार ने राज्य के नए महाधिवक्ता (Advocate General) के रूप में वरिष्ठ अधिवक्ता रोहितश्य रायरॉय की नियुक्ति कर दी है. विधि विभाग द्वारा 14 जून 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार, राज्यपाल की स्वीकृति के बाद रोहितास रॉय को झारखंड उच्च न्यायालय में राज्य सरकार का पक्ष रखने के लिए महाधिवक्ता नियुक्त किया गया है. यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी. अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि यह नियुक्ति संविधान के अनुच्छेद 165(1) के तहत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए की गई है.

इससे पहले झारखंड के महाधिवक्ता राजीव रंजन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. उनके इस्तीफे के बाद नए महाधिवक्ता की नियुक्ति को लेकर चर्चाएं तेज थीं. आखिरकार राज्य सरकार ने वरिष्ठ अधिवक्ता रोहितश्य रायरॉय पर भरोसा जताते हुए उन्हें राज्य का सर्वोच्च विधिक अधिकारी नियुक्त किया है.

 रोहितश्य रॉय झारखंड हाईकोर्ट के जाने-माने अधिवक्ताओं में गिने जाते हैं और संवैधानिक, प्रशासनिक तथा विभिन्न महत्वपूर्ण मामलों में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है. कानून के क्षेत्र में उनके लंबे अनुभव को देखते हुए सरकार ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है.

महाधिवक्ता के रूप में रोहितश्य रॉय अब झारखंड सरकार के प्रमुख विधिक सलाहकार होंगे. वे हाईकोर्ट सहित विभिन्न न्यायिक मंचों पर राज्य सरकार का पक्ष रखेंगे तथा सरकार को कानूनी मामलों में सलाह भी देंगे.

राजीव रंजन के इस्तीफे के बाद हुई इस नियुक्ति को झारखंड की कानूनी और प्रशासनिक व्यवस्था के लिए एक महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है. अधिसूचना जारी होने के साथ ही रोहितश्य रॉय ने आधिकारिक रूप से झारखंड के नए महाधिवक्ता का पद संभाल लिया है.