Jharkhand

बड़ी खबर: रांची में आपसी विवाद में युवक को मारी दो गोली, इलाके में सनसनी

Samir Hussain
सीनियर रिपोर्टर
बड़ी खबर: रांची में आपसी विवाद में युवक को मारी दो गोली, इलाके में सनसनी

रांची(RANCHI):रांची में अपराधियों ने दुशासन दिखाते हुए मौलाना आजाद कॉलोनी के गेट के पास एक युवक को गोली मार दी. गोली चलने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है वहीं घायल व्यक्ति को इलाज के लिए रिम्स अस्पताल भेजा गया है साथी पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है. घटनास्थल से पुलिस ने दो खोखा बरामद किया है.


 बता दे कि घटना नामकुम थाना क्षेत्र के मौलाना आजाद कॉलोनी गेट के बगल में मौजूद पप्पू होटल के पास शमशेर नामक व्यक्ति खड़े थे. वह आपस में कुछ बात कर रहे थे.तभी वहां मौजूद एक अपराधी ने पिस्टल निकाल कर फायरिंग कर दी.इसमें शमशेर को दो गोली लगी है. घायल अवस्था में उन्हें रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है

 घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी है आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की जा रही है साथी घटनास्थल से पुलिस ने खोखा बरामद किया है बताया जा रहा है कि पूरा मामला आपसी विवाद से जुड़ा है