रांची(RANCHI): कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा पुलिस एनकाउंटर में मारा गया. कड़ी सुरक्षा घेरे में साहिबगंज जेल से सुजीत सिन्हा को धनबाद जेल शिफ्ट किया जा रहा था. इसी बीच जामताड़ा के सीमावर्ती इलाके में सुजीत सिन्हा भागने की कोशिश करने लगा. जिसमें पुलिस की गोली का वह शिकार हो गया. घटना के बाद FSL और सीनियर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच कर जाँच में जुटे है.
बताया जा रहा है कि सुजीत सिन्हा को सुरक्षा कारणों से साहिबगंज जेल से धनबाद शिफ्ट किया जा रहा था. इसी बीच सुजीत सिन्हा जैसे ही जामताड़ा जिला में प्रवेश किया. पुलिस गाड़ी में कुछ खराबी आई. जिसके बाद पुलिस कर्मियों ने गाड़ी को साइड कर. सुजीत सिन्हा को दूसरी गाड़ी में शिफ्ट कर लेजाने की कोशिश की. लेकिन इसी बीच सुजीत सिन्हा एक जवान का हथियार छीन कर भागने की कोशिश करने लगा.हथियार से वह पुलिस कर्मियों पर गोली चलाने की कोशिश कर रहा था.जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की. जिसमें उसे गोली लगी और मौके पर ही मौत हो गई
सुजीत सिन्हा को पिछले साल ही पलामू सेंट्रल जेल से साहिबगंज भेजा गया था. और अब साहिबगंज से धनबाद शिफ्ट किया जा रहा था. लेकिन इस बीच ही एनकाउंटर में मारा गया है.
सुजीत सिन्हा पर दर्जनों हत्या, रंगदारी और अन्य आपराधिक मामले दर्ज है. पलामू से लेकर रांची, धनबाद और अन्य जिलों में इसका गैंग एक्टिव है. जेल में रहने के बावजूद गैंग ऑपरेट कर रहा था.सुजीत सिन्हा पलामू के डालटनगंज शहर के रेडमा का रहने वाला है. लम्बे समय से वह जेल में बंद था.
