Jharkhand

BREAKING: 14वीं JPSC परीक्षा विवाद में CID का बड़ा एक्शन, रांची समेत 20 से ज्यादा ठिकानों पर एक साथ दबिश

Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Content Writer & Copy Editor

रांची (RANCHI): 14वीं संयुक्त सिविल सेवा (JPSC) परीक्षा में सामने आई कथित अनियमितताओं की जांच अब और तेज हो गई है. मामले की पड़ताल कर रही सीआईडी (CID) की टीम ने सोमवार को रांची, बोकारो, पलामू और हजारीबाग सहित 20 से अधिक ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की है. इस कार्रवाई को जांच का अहम चरण माना जा रहा है, जिसमें कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं.

सीआईडी की अलग-अलग टीमें विभिन्न स्थानों पर जांच में जुटी हुई हैं. फिलहाल छापेमारी की कार्रवाई जारी है और अधिकारियों की ओर से विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है. माना जा रहा है कि इस अभियान के दौरान कई अहम सुराग हाथ लग सकते हैं, जो पूरे मामले की जांच को नई दिशा दे सकते हैं. इस मामले से जुड़ी जो भी नई और आधिकारिक जानकारी सामने आएगी, उसे इस वेब पोर्टल पर सबसे पहले अपडेट किया जाएगा.

नोट: खबर अपडेट की जा रही है.