☰
Jharkhand

BREAKING: इन जिलों में भेजी गई मंईयां सम्मान की राशि, जानिए किस इलाके की लाभुकों को करना पड़ सकता है इंतजार

Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Content Writer & Copy Editor

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): राज्य के अलग जिलों में लगातार मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की लाभुकों के खाते में सितंबर माह की किस्त का भुगतान किया जा रहा है. ऐसे में पहले चरण में कोडरमा, दूसरे चरण में लातेहार और गढ़वा और अब तीसरे चरण में पलामू और पश्चिमी सिंहभूम जिले की लाभूक महिलाओं के खाते में किस्त की राशि भेज दी गई है. योजना के तहत त्योहार सीजन शुरू होने से पहले सभी पात्र लाभुकों के खाते में 2500 रुपये की राशि भेजी जा चुकी है. जहां पश्चिमी सिंहभू जिले में कुल 1 लाख 72 हजार 763 महिलाओं को इस राशि का लाभ मिला है.

ऐसे में त्योहार से पहले योजना की किस्त मिलने से मंईयांओं के चेहरे पर एक अलग सी खुशी देखने को मिल रही है. अब दुर्गा पूजा और दशहरे के मेले में लाभुक महिलायें जमकर खरीदारी कर सकेंगी. बताते चलें कि धीरे-धीरे राज्य के तमाम जिलों में योजना की सितंबर माह की किस्त का भुगतान किया जा रहा है. यह पैसे मंईयांओं के खाते में DBT के माध्यम से भेजे जा रहे हैं. ऐसे में अन्य जिलों में भी जहां योजना की किस्त का भुगतान नहीं हुआ है, वहाँ भी एक हफ्ते के बहुतर यानी 15 सितंबर से पहले योजना की किस्त का भुगतान होने की संभावना है. 

हालांकि कुछ जिलें ऐसे भी हैं जहां मंईयांओं का भुगतान अटक सकता है. इसका मुख्य कारण है योजना की लाभुकों के कागजात में त्रुटि होना. ऐसे में आप अपने बैंक खाते की स्थिति की जांच कराने के साथ आधार सीडिंग और E-KYC की स्थिति भी जरूर चेक करा लें. बैंक खाते में किसी तरह की तकनीकी समस्या या आधार लिंक नहीं होने की स्थिति में भुगतान प्रभावित हो सकता है.लाभुक महिलाओं को सलाह दी जाती है कि वे अपने बैंक खाते और योजना से संबंधित विवरण को अपडेट रखें, ताकि पात्र होने की स्थिति में आगामी किस्तों का भुगतान समय पर मिल सके.