Jharkhand

BREAKING: राज्यसभा चुनाव में JMM का बड़ा दांव, पूर्व मंत्री बैजनाथ राम को बनाया गया उम्मेदवार

Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Content Writer & Copy Editor

रांची (RANCHI): झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी लगातार बढ़ती जा रही है. इसी बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने बड़ा कदम उठाते हुए अपने एक राज्यसभा प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है. पार्टी सूत्रों का दावा है कि देर शाम तक दूसरे उम्मीदवार के नाम की भी घोषणा की जा सकती है, जिससे राज्य की राजनीति में नए समीकरण बनने की चर्चा तेज हो गई है. ऐसे में पूर्व मंत्री सह पूर्व विधायक बैजनाथ राम को उमीदवार बनाया गया है. 

राज्यसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन के भीतर उम्मीदवारों के चयन पर लगातार मंथन चल रहा था. इसी बीच JMM द्वारा प्रत्याशी के नाम की घोषणा ने राजनीतिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है. खास बात यह है कि यह फैसला ऐसे समय में सामने आया है, जब प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर गठबंधन की ओर से अपनी बात रखने वाले थे.

सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस नेतृत्व राज्यसभा उम्मीदवारों को लेकर मुख्यमंत्री से चर्चा करना चाहता था, लेकिन उससे पहले ही JMM ने अपने उम्मीदवार के नाम पर मुहर लगाकर स्पष्ट संकेत दे दिया कि पार्टी इस चुनाव में अपनी राजनीतिक दावेदारी को मजबूत तरीके से पेश करना चाहती है.