☰
Jharkhand

BREAKING: 1 दिसंबर को होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक, कई प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Content Writer & Copy Editor

रांची (RANCHI): झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में एक दिसंबर को मंत्रिपरिषद् की बैठक आयोजित की जायेगी. इस बैठक में राज्य के विभिन्न विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार-विमर्श होने की संभावना है. मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) ने बैठक को लेकर आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है.

प्रोजेक्ट भवन में दोपहर 3 बजे से शुरू होगी बैठक
सरकार की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, मंत्रिपरिषद् की बैठक मंगलवार, 1 दिसंबर 2026 को अपराह्न तीन बजे से धुर्वा स्थित झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) के मंत्रिपरिषद् कक्ष में होगी. बैठक में अलग-अलग विभागों की ओर से तैयार किये गये प्रस्तावों को मंत्रियों के समक्ष रखा जायेगा. इन प्रस्तावों पर चर्चा के बाद राज्य सरकार आवश्यक निर्णय ले सकती है.

मंत्रिपरिषद् की बैठक को लेकर फिलहाल विस्तृत एजेंडा जारी नहीं किया गया है. आधिकारिक सूचना में केवल बैठक की तारीख, समय और स्थान का उल्लेख किया गया है. ऐसे में अब विभागीय प्रस्तावों और कैबिनेट की बैठक में लिये जाने वाले संभावित फैसलों को लेकर नजर बनी हुई है. एजेंडा सामने आने के बाद बैठक में चर्चा होने वाले मुद्दों की तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी.