☰
Jharkhand

BREAKING: 27 अक्टूबर को होगी हेमंत कैबिनेट की बैठक, अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Content Writer & Copy Editor

रांची (RANCHI): झारखंड में एक बार फिर हेमंत सोरेन सरकार की कैबिनेट बैठक होने जा रही है. राज्य मंत्रिपरिषद की यह बैठक 27 अक्टूबर यानी की मंगलवार को प्रस्तावित है. बैठक दोपहर 3 बजे से रांची स्थित झारखंड मंत्रालय के प्रोजेक्ट भवन में होगी. मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) की ओर से इस संबंध में आधिकारिक सूचना जारी कर दी गई है.

मंत्रिपरिषद की बैठक प्रोजेक्ट भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में आयोजित होगी. इसमें राज्य सरकार के विभिन्न विभागों से संबंधित प्रस्तावों पर चर्चा होगी. साथ ही कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की भी संभावना है. साथ ही कई योजनाओं पर भी चर्चा हो सकती है. 

बताते चलें कि इससे पहले 25 सितंबर को कैबिनेट की बैठक होनी थी पर मंत्री डेपिक पांडे की बेटी के निधन के कारण उसे स्थगित कर दिया गया था. वहीं अगली कैबिनेट  की बैठक 7 अक्टूबर को प्रस्तावित थी, जिस दिन सीएम हेमंत की मां के गंभीर स्वास्थ्य स्थिति को देखतेहुए उसे भी स्थगित किया गया था. उसी दिन सीएम की मां रूपी सोरेन का निधन भी हुआ था. ऐसे में अब करीबन दो महीने बाद होने जा रही यह कैबिनेट की बैठक कई मायनों में अहम है.  

इस बैठक को लेकर अब राज्य के विभिन्न विभागों और आम लोगों की निगाहें टिकी हैं. माना जा रहा है कि बैठक में विकास योजनाओं, प्रशासनिक कार्यों और जनहित से जुड़े प्रस्तावों पर विचार किया जा सकता है. हालांकि, इन विषयों पर अंतिम निर्णय बैठक में प्रस्तावों की प्रस्तुति और मंत्रिपरिषद की मंजूरी के बाद ही स्पष्ट होगा. कैबिनेट की बैठक में लिए जाने वाले फैसलों का असर राज्य की विकास योजनाओं, सरकारी सेवाओं और विभिन्न विभागों के कामकाज पर पड़ सकता है. ऐसे में बैठक के बाद जारी होने वाले आधिकारिक निर्णयों पर सभी की नजर रहेगी.