Jharkhand

BREAKING: हेमंत कैबिनेट की बैठक सम्पन्न, 27 प्रस्तावों को मिली मंजूरी

Shreya Upadhyay CE
Content Writer & Copy Editor

रांची (RANCHI): मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार को झारखंड मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई. बैठक में राज्य के विकास, प्रशासनिक सुधार और जनहित से जुड़े कई अहम विषयों पर विचार-विमर्श किया गया. कैबिनेट ने कुल 27 प्रस्तावों को अपनी मंजूरी दी, जिन्हें सरकार ने राज्य के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है.

बैठक में स्वास्थ्य और विकास से जुड़े कई बड़े फैसले लिए गए. कैबिनेट ने झारखंड राज्य में वीबी गीरामजी योजना लागू करने को स्वीकृति प्रदान की. इसके साथ ही राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स-2 (RIMS-2) के निर्माण के लिए 41 अरब 89 करोड़ 41 लाख 26 हजार 604 रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति भी दी गई. सरकार का मानना है कि इस परियोजना के पूरा होने से राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती मिलेगी और मरीजों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी.