Jharkhand

BREAKING: रांची RSS ब्लास्ट केस में ED की एंट्री, 4 राज्यों में एक साथ छापेमारी

Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Content Writer & Copy Editor

रांची (RANCHI): जून 2026 में रांची स्थित RSS कार्यालय पर हुए बम हमले की जांच अब मनी ट्रेल तक पहुंचती नजर आ रही है. इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार सुबह एक साथ चार राज्यों में तलाशी अभियान शुरू किया. एजेंसी की टीमें दिल्ली, बिहार, झारखंड और कर्नाटक में कुल चार अलग-अलग ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चला रही हैं. अधिकारियों के अनुसार, ED की यह कार्रवाई राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) द्वारा दर्ज उस मामले के आधार पर की जा रही है, जो रांची के RSS कार्यालय में हुए बम हमले से संबंधित है. ED इस पूरे प्रकरण में संभावित मनी लॉन्ड्रिंग और संदिग्ध वित्तीय लेन-देन की जांच कर रही है.

तलाशी के दौरान एजेंसी की ओर से दस्तावेज, डिजिटल उपकरण और वित्तीय गतिविधियों से जुड़े संभावित साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. जांच का मुख्य फोकस यह पता लगाना है कि कथित हमले या उसकी साजिश के लिए किसी अवैध फंडिंग का इस्तेमाल हुआ था या नहीं. फिलहाल चारों राज्यों में ED की कार्रवाई जारी है. तलाशी से सामने आने वाले दस्तावेजों और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जाएगा. मामले में आने वाले दिनों में और जानकारी सामने आने की संभावना है.