Jharkhand

BREAKING: JSSC दफ्तर में सीआईडी की छापेमारी, सचिव से पूछताछ, जानिए कैसे हुआ पूरा खेल

Samir Hussain
Samir Hussain
सीनियर रिपोर्टर

रांची (RANCHI): झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा ली गई CGL परीक्षा में सीआईडी का एक्शन तेज हो गया. शुक्रवार को सीआईडी की एक बड़ी टीम नामकुम स्तिथ JSSC कार्यालय में छापेमारी करने पहुंची. जहां दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है साथ ही आयोग के सचिव सुधीर गुप्ता से पूछताछ की जा रही है. सीआईडी टीम की यह छापेमारी कई सफल अभ्यर्थियों के गिरफ़्तारी के बाद हुई है. ऐसे में साफ है कि पूछताछ में कई ऐसे सवाल अधिकारियों के सामने आए जिसके जवाब तलाशने के लिए आयोग पहुंची है. इस छापेमारी के बाद हो सकता है कि आयोग से जुड़े कई लोगों की गिरफ़्तारी हो जाएगा.

दरअसल झारखंड कर्मचारी आयोग के द्वारा ली गई CGL परीक्षा में पैसे देकर नौकरी बेचने का आरोप लगा. शुरुआत में इस परीक्षा में गड़बड़ी के मामले में कई लोगों को सीआईडी ने गिरफ्तार किया था. जिसमें बताया गया की परीक्षा में पास कराने के नाम पर करोड़ों रुपये ठग लिए गए. लेकिन बाद में सीआईडी ने यह बताया की इस परीक्षा में छात्र ठगी का शिकार हुए है. ना की पेपर लीक हुआ है.

लेकिन जब दोबारा से राज्यस सरकार ने परीक्षा की जांच सख्ती से करने का आदेश दिया तो कई ऐसे छात्र गिरफ्तार हुए जो परीक्षा पास कर नौकेरी कर रहे थे. जिनसे पूछताछ में पैसे के लेनदेन का मामला सामने आया. इसमें शक के घेरे में आयोग से जुड़े कई लोग है. जो सीआईडी के रडार पर है. अब सीआईडी की टीम अपनी जांच को आगे बढ़ाने के लिए छापेमारी कर रही है. जिससे नौकरी बेचने वाले पूरे सिंडीकेट को बेनकब करने की कोशिश है.