Jharkhand

BREAKING: रांची में बाइक सवार अपराधियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप 

Samir Hussain
Samir Hussain
सीनियर रिपोर्टर

रांची:राजधानी के डोरंडा थाना क्षेत्र में बाइक सवार अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की घटना को अंजाम दिया. दो की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने हवा में 6 राउंड फायरिंग की. घटना डोरंडा थाना क्षेत्र के धोबी मोहल्ले की है. फायरिंग की वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया. वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच कर जाँच में जुटी है.

बताया जा रहा है कि करीब 8.30में अचानक बाइक सवार अपराधी पहुंचे और हवा में फायरिंग करते हुए निकल गए. बताया जा रहा है कि 6 राउंड फायरिंग की गई है.घटना में किसी को गोली नहीं लगी है. गोली चलने की घटना से मोहल्ले में दहशत का माहौल बन गया.तुरंत इसकी सूचना डोरंडा पुलिस को दी गई. जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर जाँच में जुटी है.


आस पास लगे सीसीटीवी फूटेज की जाँच की जा रही है. जिससे अपराधियों की पहचान हो सके. अपराधियों की गिरफ़्तारी के लिए सभी चौराहे और शहर के एंट्री और बाहर निकले वाले जगहों पर पुलिस ने चेकिंग शुरू किया है. जिससे अपराधियों की गिरफ़्तारी हो सके.

 फिलहाल घटना किस वजह से अंजाम दिया गया इसकी पुष्टि नहीं है.स्थानीय लोगों के मुताबिक अचानक बाइक से पहुंचे अपराधियों ने हथियार निकाला और फायरिंग शुरू कर दी. कोई कुछ समझ पाता तब तक सभी फरार हो गए.