रांची (RANCHI): जिले में भारतीय जनता पार्टी (BJP) झारखंड प्रदेश की ओर से आज यानी 24 अक्टूबर को रांची में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. इन कार्यक्रमों में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शामिल होंगे. सभी कार्यक्रम रिंग रोड स्थित सुकुरहुटू के हवेली बैंक्वेट हॉल में आयोजित किए जाएंगे. इसे लेकर पार्टी की ओर से कार्यक्रमों का समय तय कर दिया गया है. बैठक में प्रदेश के पार्टी पदाधिकारियों और जिला स्तर के नेताओं की भागीदारी रहेगी.
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे से शुरू हो चुकी है. इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जिलाध्यक्षों और जिला प्रभारियों के साथ बैठक करेंगे. इस बैठक में संगठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है. इसके बाद दोपहर 2 बजे प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू होगी. इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन उद्घाटन भाषण देंगे. प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को पार्टी के संगठनात्मक कामकाज और आगे की रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
वहीं, बैठक के बाद शाम 4 बजे पार्टी के पदाधिकारियों की ओर से प्रेस ब्रीफिंग की जाएगी. इसके बाद शाम 7 बजे एक और प्रेस ब्रीफिंग आयोजित होगी. इन दोनों ब्रीफिंग में पार्टी की ओर से जानकारी साझा की जाएगी. भाजपा प्रदेश की ओर से कार्यक्रमों की कवरेज के लिए मीडिया के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है. राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे और प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को लेकर पार्टी स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं.
