रांची (RANCHI): भारतीय जनता पार्टी की नई टीम के बाद अब सभी प्रदेश के प्रभारी भी बदले गए हैं. नितिन नबीन एक नई टीम के साथ मिशन 2029 की शुरुआत कर रहे हैं. उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद राष्ट्रीय समिति का गठन किया और अब सभी राज्यों में नए प्रभारी और सह प्रभारी की नियुक्ति भी की है, जिसमें झारखंड में प्रदेश प्रभारी गजेन्द्र पटेल को जिम्मेवारी दी जबकि बिहार में हरीश द्विवेदी को कमान सौपी है. दोनों अनुभवी है, जिसका फायदा आने वाले समय में संगठन को मिल सकता है.
भारतीय जनता पार्टी ने नई टीम के साथ नई रणनीति पर काम शुरू किया है. जिसमें सभी राज्य में प्रभारी और सह प्रभारी की नियुक्ति हुई है. झारखंड में प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी की जगह गजेन्द्र पटेल को कमान दी गई है. साथ ही झारखंड में दो सह प्रभारी भी बनाए गए हैं. जिसमें सौरभ सिंह और निवेदिता सिंह को जिम्मेवारी मिली है. वहीं बिहार की बात कर लें तो बिहार में हरीश द्विवेदी प्रभारी बनाये गए हैं जबकि सह प्रभारी की जिम्मेवारी संगीता यादव और रोहन गुप्ता को दी गई है.
कौन है झारखंड के प्रभारी गजेन्द्र पटेल
गजेन्द्र पटेल मध्यप्रदेश के खरगोन से लोकसभा के सांसद है. उन्होंने एसटी आरक्षित सीट से लगातार दूसरी बार जीत का परचम लहराया है. इससे पहले भगवानपुरा से विधायक भी रह चुके हैं. मध्य प्रदेश में लंबे समय तक राजनीति में सक्रिय है. साथ ही संगठन में बेहतर पकड़ मानी जाती है. 2017 में मध्य प्रदेश भाजपा में अनुसूची जन जाती विंग के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके है. साथ ही सबसे ज्यादा सक्रिय सांसद की लिस्ट में इनका नाम आता है. सबसे बड़ी बात आदिवासी के बीच एक बड़े चेहरे के रूप में जाने जाते है. यही वजह है कि नीतिब नबीन ने उन्हे नई कमिटी में राष्ट्रीय महामंत्री की भी जिम्मेवारी दी है.
कौन है बिहार के प्रभारी हरीश द्विवेदी
हरीश द्विवेदी भाजपा राष्ट्रीय महासचिव है. वह उत्तरप्रदेश के बस्ती सीट से 16 वीं और 17 वीं लोकसभा में सांसद रह चुके है. संगठन में सक्रियता के वजह से चुनाव में हार के बाद भी उनका कद बढ़ा और राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेवारी दी है.असम चुनाव में भी सह प्रभारी रह चुके है. और अब बिहार की जिम्मेवारी मिली है. इससे पहले भी बिहार में सह प्रभारी की भूमिका निभा चुके है.
