Jharkhand

बड़ी खबर:राज्यसभा चुनाव में परिमल नाथवानी की जीत,भाजपा ने बाटी मिठाई

Samir Hussain
Samir Hussain
सीनियर रिपोर्टर

रांची(RANCHI): झारखंड राज्यसभा चुनाव में एक सीट पर भाजपा समर्थित उम्मीदवार परिमल नाथवानी की जीत हुई है. जीत की खुशी में भाजपा विधायकों ने विधानसभा में ही जश्न मनाया है. नेता प्रतिपाक्ष के कार्यालय में सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिला कर बधाई दी है. सूत्रों की माने तो इस मतदान में दो वोट इनवैलिड हुए है. बताया जा रहा है कि परिमल नाथवानी को 30 वोट  मिले. जबकि कांग्रेस के प्रणव झा को 20 वोट पर ही संतुष्ट होना पड़ा. कुछ देर में आधिकारिक रूप से चुनाव आयोग के द्वारा पूरी जानकारी साझा की जाएगी.