☰
Jharkhand

बड़ी खबर: इन जिलों में आया मंईयां का पैसा! त्योहार से पहले महिलाओं में ख़ुशी की लहर

Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Content Writer & Copy Editor

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): झारखंड की महत्वकांशी योजना में से एक मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की लाभुकों के लिए बड़ी खबर है. कोडरमा जिले के बाद अब गढ़वा और लातेहार में भी महिलाओं के खाते में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का पैसे आना शुरू हो गए हैं. बता दें कि पहले चरण में कोडरमा की लाभुक महिलाओं के खाते में सितंबर महीने की 2500 रुपये की किस्त भेजी जा चुकी है. ऐसे में अब गढ़वा और लातेहार जिले की महिलाओं के खाते में भी सितंबर महीने की सम्मान राशि भेजी जा चुकी है. ऐसे में त्योहार से पहले लाभु महिलाओं के खाते में राशि भेजे जाने से मंईयांओं के चेहरे पर एक अलग सी खुशी और चमक देखने को मिल रही है. त्योहार से पहले मंईयां सम्मान योजना की राशि का भुगतान होने से मंईयांओं को बहुत बड़ी राहत मिली है. 

ऐसे में राशि का भुगतान होने से दुर्गा पूजा और दशहरा के मेले में मंईयां अपनी पसंदीदा चीज खरीद सकेंगी. साथ ही त्योहार के लिए कपड़े, घरवालों और घर के लिए कई सामान भी लाभुक महिलायें इन पैसों से खरीद सकेंगी. वहीं वैसी महिलायें जिन्हें अभी तक योजना की सितंबर महीने की किस्त नहीं मिली है उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है. आने वाले एक हफ्ते के भीतर अन्य जिलों की लाभुक महिलाओं के खाते में भी पैसे भेज दिए जाएंगे. बताते चलें कि यह सम्मान राशि, BDT के मध्यान से महिलाओं के खाते में भेजी जाती है, जहां बचे हुए जिलों की लाभुकों को भी जल्द ही सम्मान राशि का भुगतान किया जाएगा. 

KYC की कर लें जाँच 

हालांकि जिन लाभुक महिलाओं के खाते में अभी तक सितंबर महीने की राशि नहीं पहुंची है वह अपने बैंक खाते की स्थिति की जांच कराने के साथ आधार सीडिंग और E-KYC की स्थिति भी जरूर चेक करा लें. बैंक खाते में किसी तरह की तकनीकी समस्या या आधार लिंक नहीं होने की स्थिति में भुगतान प्रभावित हो सकता है.लाभुक महिलाओं को सलाह दी जाती है कि वे अपने बैंक खाते और योजना से संबंधित विवरण को अपडेट रखें, ताकि पात्र होने की स्थिति में आगामी किस्तों का भुगतान समय पर मिल सके.