Jharkhand

बड़ी खबर: तीन राज्यों की पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, देवघर से पकड़ाया नागमणि, सोना और चांदी बरामद

Samir Hussain
सीनियर रिपोर्टर
बड़ी खबर: तीन राज्यों की पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, देवघर से पकड़ाया नागमणि, सोना और चांदी बरामद

रांची(RANCHI): बिहार STF छत्तीसगढ़ पुलिस और देवघर पुलिस ने एक संयुक्त ऑपरेशन के तहत सराफा कारोबारी हत्याकांड के आरोपी मनीष मण्डल को देवघर से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी के पास से लूट का  सोना भी  बरामद किया है. पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में आरोपी को दबोचा है. जिसके बाद कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस अपने साथ ले जाएगी.

बता दे कि मनीष मंडल उर्फ ​​नागमणि देवघर में छुप कर बैठा था. जिसकी तलाश छत्तीसगढ़ और बिहार पुलिस कर रही थी. कई मामले में इसका नाम सामने आया. जिसके बाद तलाश शुरू की गई. इस बीच बीते 26 मई को छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पांड्रा थाना क्षेत्र में प्रदीप सोनी नामक  जेवर कारोबारी से लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था. इस बीच अपराधियों ने उन्हे लूट के बाद गोली मार दी थी. जिसमें उनकी मौत हो गई.             

इस लूट और हत्या के बाद पांड्रा थाना में 163/26 केस दर्ज कर जांच शुरू की गई. पुलिस ने आस पास के CCTV फूटेज और टेक्निकल सेल की मदद ली. जिसमें नागमणि का नाम सामने आया. इसके बाद पुलिस ने नागमणि का डेटा खंगालना शुरू किया. पुलिस को जानकारी मिली की वह बिहार के बांका का रहने वाला है. जिसके बाद उसके क्राइम कुंडली को खंगालने का काम शुरू हुआ. जिसमें पुलिस को जानकारी मिली की वह कई हत्या लूट जैसे घटना में शामिल रहा है.

पुलिस ने बिहार एसटीएफ के साथ मिल कर इसके खिलाफ अभियान की शुरुआत की. जिसमें जानकारी मिली की वह लगातार अपना लोकैशन बदल रहा है. फिलहाल वह देवघर में छुप कर बैठा है. टीम ने देवघर पुलिस के साथ मिल कर एक टीम बनाई और छापेमारी कर मनीष को गिरफ्तार कर लिया.

इस दौरान उसके पास से तलाशी में लूट के 50 ग्राम सोना और कई सामान भी बरामद किया गया है. पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश करने के बाद अपने साथ ले गई. बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ पुलिस मनीष को अपने साथ लेकर निकली है.