रांची (RANCHI): झारखंड में आगामी 18 नवंबर को मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की जाएगी. इस संबंध में सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय की ओर से आधिकारिक जानकारी साझा की गई है. जारी सूचना के मुताबिक, बुधवार, 18 नवंबर 2026 को दोपहर 3 बजे से कैबिनेट की बैठक शुरू होगी.
मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) की ओर से जारी सूचना में बताया गया है कि बैठक झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन में आयोजित की जाएगी. इसके लिए मंत्रालय परिसर में मंत्रिपरिषद कक्ष निर्धारित किया गया है. बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे.
कैबिनेट की इस बैठक में राज्य से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है जहां कई तरह की योजनाओं की क्रियान्वयन बात चर्चा के साथ अन्य प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है. माना जा रहा है कि विभागों की ओर से भेजे गए प्रस्तावों पर मंत्रिपरिषद विचार कर सकती है.
बताते चलें कि इससे पहले हेमंत कैबिनेट की बैठक 27 अक्टूबर को आयोजित की गई थी. जहां बैठक में 62 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी थी. ऐसे में आगामी विशेष सत्र से पहले बुलाई गई यह बैठक कई मायनों में महत्वपूर्ण है. ऐसे में 18 नवंबर को होने वाली बैठक पर सभी की नजरें रहेंगी क्योंकि कई जरूरी प्रस्तावों पर मुहर लगने की उम्मीद है.
