Jharkhand

BIG BREAKING: विधायक के बेटे के अपहरण में ट्विस्ट! पुलिस ने दोस्तों के साथ अपहृत को किया बरामद, कहानी निकली कुछ और

Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Content Writer & Copy Editor

रांची (RANCHI): रांची में विधायक जनार्दन पासवान के बेटे के कथित अपहरण मामले में बड़ा ट्विस्ट सामने आया है. पुलिस ने विधायक के बेटे को बरामद कर लिया है. बरामदगी के बाद उसे धुर्वा थाना ले जाया गया है, जहां पूरे मामले को लेकर पुलिस पूछताछ और जांच में जुटी है. जानकारी के मुताबिक, विधायक के बेटे को उसके दोस्तों के साथ बरामद किया गया है. मामले में पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद विधायक जनार्दन पासवान के रांची पहुंचने की बात सामने आ रही है.

शुरुआती जानकारी के अनुसार, विधायक के बेटे को कुछ लोग स्कॉर्पियो वाहन से जबरदस्ती अपने साथ ले गए थे. इसके बाद मामले को अपहरण से जोड़कर देखा जा रहा था. हालांकि, अब बरामदगी के बाद पूरे घटनाक्रम की कहानी कुछ अलग नजर आ रही है. फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आखिर पूरा मामला क्या था और विधायक के बेटे को किन परिस्थितियों में स्कॉर्पियो से ले जाया गया था.

धुर्वा थाने में पुलिस अधिकारियों की ओर से मामले की पड़ताल की जा रही है. दो संदिग्धों से पूछताछ के साथ-साथ घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है. पुलिस के अनुसंधान के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह वास्तव में अपहरण का मामला था या इसके पीछे कोई और कहानी थी. फिलहाल मामले को लेकर रहस्य बना हुआ है. पुलिस की जांच पूरी होने के बाद घटना की अंदरूनी कहानी और पूरे घटनाक्रम का खुलासा होने की उम्मीद है.