रांची: नक्सलियों के आखिरी सेन्ट्रल कमेटी सदस्य और राज्य के सबसे बड़े माओवादी असीम मंडल के बंगाल में सरेंडर करने की सुचना है.हालांकि अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है.हो सकता है असीम मंडल के सरेंडर की आधिकारिक पुष्टि एक से दो दिन बाद किया जा सकता है.असीम मंडल पर झारखण्ड में एक करोड़ रूपये का इनाम है जबकि NIa ने भी इनाम रखा है.
असीम मंडल के करीबी रहे 15लाख के इनामी सचिन,10लाख की इनामी नयनतारा और एक लाख के इनामी गौरी ने बीते शुक्रवार को बंगाल पुलिस के सामने सरेंडर किया था.इस आत्म समर्पण के साथ ही यह चर्चा शुरू थी की अब एक करोड़ के इनामी नक्सली असीम मंडल भी हथियार डालेगा और झारखण्ड से बंगाल की ऒर भाग कर निकला है.
हलाकि देर शाम असीम मंडल के सरेंडर की खबर पर अधिकारी पुष्टि का इंतजार है.असीम मंडल के सरेंडर के बाद झारखण्ड में अब नक्सल मुक्त की ओर एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है.साथ ही अब महज 4 की संख्या में इनामी नक्सली बचे है जिनके खिलाफ सुरक्षा बल के जवान बड़ी कार्रवाई करने की तयारी है.
झारखण्ड पुलिस के अभियान आईजी के मुताबिक झारखण्ड में आने वाले दस से 15 दिनों में माओवाद का पूरी तरह से सफाया हो जायेगा.बचे हुए नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई तेज की जाएगी. जिससे बचे हुए कुछ नक्सलियों का भी खात्मा हो जाये
