☰
Jharkhand

BIGBREAKING: निशा भगत आत्महत्या मामला: अजय तिर्की के घर पहुंची सीबीआई

Samir Hussain
Samir Hussain
सीनियर रिपोर्टर

रांची: आदिवासी नेत्री निशा भगत आत्म हत्या मामले में सीबीआई ने जांच शुरू कर दी है. सोमवार को केस के आरोपी अजय तिर्की के सुखदेवनगर स्तिथ आवास पर सीबीआई की टीम पहुंची. जहां अजय तिर्की से पूछताछ और घर की तलाशी ली है. केस टेक ओवर करने के बाद एजेंसी ने जांच में पहली कार्रवाई की है. इस जांच के बाद दूसरे आरोपियों के ठिकानों पर भी सीबीआई की टीम जा सकती है.

बताया जा रहा है कि एक बड़ी सीबीआई की टीम अजय तिर्की के आवास पहुंची है. जिसके बाद घर में डिजिटल गैजेट्स और कई अन्य उपकरण की जांच कर रही है. सीबीआई के अधिकारी अजय तिर्की से पूछताछ भी की है. इस दौरान गहनता से पूरे मामले की तफतीश शुरू की गई है.

अजय तिर्की पर निशा भगत को आत्म हत्या के लिए उकसाने और पड़ताड़ित करने का आरोप लगा है. इस मामले में पीठोरीया थाना में निशा भगत के पिता ने मुकदमा दर्ज कराया है. जिसमें अजय तिर्की,ज्योत्सना और एक अन्य शामिल है.

रांची पुलिस ने इस केस की जांच शुरू थी. जिसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जांच सीबीआई को देने का निर्णय लिया. और इसके बाद अब सीबीआई ने अपनी जांच शुरू कर दी है. आने वाले दिनों में इस पूरे आत्म हत्या केस में कई लोग सीबीआई के रडार पर आएंगे.