☰
Jharkhand

BIG BREAKING: सिल्ली अंचल में ACB की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार रिश्वत लेते अमीन गिरफ्तार

Samir Hussain
Samir Hussain
सीनियर रिपोर्टर

रांची (RANCHI): जिला के सिल्ली अंचल में पदस्थापित अमीन को भ्रष्टाचार निरोधक दस्ता ने गिरफ्तार किया है. जमीन मापी के नाम पर 50 हजार रुपये रिश्वत लेते अंचल से पकड़ा गया है. अमीन को गिरफ्तार करने के बाद सिल्ली से रांची ACB के कार्यालय लाया गया है. जहां पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा. बाद में न्यायिक हिरासत में बिरसा मुंडा केन्द्रीय कारा भेजा जाएगा.

बता दे कि ACB को शिकायत मिली की सिल्ली अंचल का अमीन विनोद लोहरा जमीन मापी के लिए दो लाख रुपये और चार डिस्मिल जमीन की डिमांड की है. लिखित शिकायत मिलने के बाद टीम ने जाल बिछाया और गुरुवार को उसे 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.गिरफ़्तारी के बाद अंचल कार्यालय में हड़कंप मच गया.

गिरफ्तार करने के बाद टीम उसे रांची लेकर पहुंची है. जहां कांके रोड स्तिथ भ्रष्टाचार निरोधक दस्ते के कार्यालय में रख कर पूछताछ की जा रही है.पूछताछ के बाद मेडिकल जांच और फिर कोर्ट में पेशी की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा. बाद में जेल बिरसा मुंडा केन्द्रीय करा जेल में शिफ्ट किया जाएगा.

बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति जमीन नापी के लिए कई दिनों से अंचल कार्यालय का चक्कर काट रहा था. इसी बीच उसकी मुलाकात अमीन से हुई. अमीन ने उसे बताया कि जमीन की मापी हो जाएगी. लेकिन इसके लिए उसे कुछ अदा करना होगा. बात 2 लाख रुपये और 4 डिस्मिल जमीन पर तय हो गई. लेकिन तभी इसकी सूचना लिखित तौर पर एजेंसी को दी गई. जिसके बाद कार्रवाई करते हुए अमीन को गिरफ्तार कर लिया गया.                 

पहले भी इसी अंचल से अमीन की हो चुकी है गिरफ़्तारी      

इससे पहले भी सिल्ली अंचल के अमीन को एजेंसी ने रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था. फरवरी 2026 में आमीन गणेश महतो को आठ हजार रुपये घुस लेते पकड़ा गया था. जमीन के मापी के बाद रिपोर्ट और नक्सा के लिए पैसे की डिमांड की थी.