Jharkhand

बिग ब्रेकिंग: JPSC-JSSC नौकरी घोटाला: सीआईडी ने दो को किया गिरफ्तार, रांची से कोचिंग संचालक पकड़ाया

Samir Hussain
Samir Hussain
सीनियर रिपोर्टर

 

रांची(RANCHI): JSSC CGL और JPSC 14 वीं परीक्षा में गड़बड़ी मामले में सीआईडी ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की है. JSSC CGL परीक्षा में परीक्षार्थियों को लाभ पहुंचाने वाले युवक को बंगाल से गिरफ्तार किया है वहीं JPSC परीक्षा में गड़बड़ी मामले में रांची के एक कोचिंग संचालक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. सीआईडी ने यह जानकारी प्रेस रिलीज जारी कर दी है. जिसमें बताया गया है कि दोनों अलग अलग परीक्षा में गड़बड़ी में आरोपी है.

सीआईडी ने अपने प्रेस रिलीज में बताया कि JSSC CGL परीक्षा में गड़बड़ी मामले में  एजेंसी ने आरोपी दिलीप कुमार पासवान को गिरफ्तार किया है.दिलीप बंगाल के पश्चिम वर्धमान जिले में रह रहा था. वह मूल रूप से बिहार के जमुई का रहने वाला है. दिलीप ने कई अभ्यर्थियों को गलत तरीके से परीक्षा में लाभ पहुंचाया है. जिसे पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया. और न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.

वहीं JPSC प्रतियोगिता परीक्षा में आरोपी कोचिंग संचालक को रांची से गिरफ्तार किया है. आरोपी संजीत कुमार रांची के सुखदेवनगर का रहने वाला है. सीआईडी को जांच में जानकारी मिली की कोचिंग संचालक इस परीक्षा में एजेंट के तौर पर काम कर रहा था. कई साक्ष्य सीआईडी को इसके खिलाफ मिले है. जिसके बाद इसकी गिरफ़्तारी की गई और न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.

बता दे कि सीआईडी की टीम लगातार JPSC-JSSC परीक्षा में गड़बड़ी की जांच कर रही है. इस जांच में अब तक दो दर्जन से ज्यादा आरोपी की गिरफ़्तारी हो चुकी है. JPSC के तत्कालीन अध्यक्ष सलाखों के पीछे पहुँच चुके है. लेकिन अभी जांच का दायरा आगे बढ़ रहा है. सीआईडी की टीम हर दिन परीक्षा में गड़बड़ी करने वालों से पूछताछ कर रही है. पूछताछ से निकली जानकारी के आधार पर आगे कार्रवाई कर रही है.