रांची: झारखंड स्थापना दिवस पर राज्य में कोई बड़ा आयोजन नहीं किया जाएगा. सरकार ने छठ महापर्व को लेकर बड़ा फैसला लिया है. 15 नवंबर को होने वाले कार्यक्रम को फिलहाल स्थगित कर दिया गया. जिसके बाद अब जल्द ही नई तारीख की घोषणा की जा सकती है. राज्य सरकार ने पर्व को देखते हुए यह बड़ा निर्णय लिया है.
दरअसल 15 नवंबर को हर साल राज्य में राजकीय समारोह धूम धाम से मनाया जाता रहा है. लेकिन इस बार इस कार्यक्रम को आयोजित नहीं किया जाएगा. यह पहला मौका है जब स्थापना दिवस के मौके पर कोई कार्यक्रम नहीं होगा. 26 साल के राज्य गठन में ऐसा पहली बार हुआ है. जब कार्यक्रम को स्थगित किया गया हो. अब इसके पीछे की वजह फिलहाल छठ महापर्व बताया जा रहा है.
ऐसे में अब नई तारीखों की जल्द घोषणा हो सकती है. जिसमें भव्य स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित किए जाए. माना जा रहा है कि सरकार के वर्षगाठ के मौके पर एक साथ 28 नवंबर को झारखंड में स्थापना दिवस का भी कार्यक्रम आयोजित किया जाए. हलाकी अब तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है.
झारखंड में सरकार के सफल दो वर्ष 28 नवंबर को पूरा होना है. ऐसे में अब हो सकता है कि दोनों कार्यक्रम को एक साथ आयोजित किए जाए. जिसमें कई दिनों तक राज्य में सरकार इसे भव्य तरीके से आयोजित करें. जिससे राज्य गठन का जश्न और सरकार के सफलता को एक साथ सेलिब्रेट किया जाए. सभी पहलुओं पर फिलहाल मंथन चल रहा है. आने वाले दिनों में तस्वीर साफ होगी कि नया कार्यक्रम कैसे आयोजित किया जाता है और पूरी तैयारी कैसी रहने वाली है.
