☰
Jharkhand

BIG BREAKING: हाइवा ने पति-पत्नी को कुचला, मौके पर मौत, सिल्ली-रांगामाटी रोड जाम

Samir Hussain
Samir Hussain
सीनियर रिपोर्टर

रांची (RANCHI): सोनाहातु थाना क्षेत्र के बारेंदा टोला देवानसारणा में रविवार को भीषण सड़क हादसे में हाइवा की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई.  मृतकों की पहचान पश्चिम बंगाल के झालदा थाना क्षेत्र स्थित कुशी पापड़ाहुडुम गांव निवासी रमेश महतो और 42 वर्षीय सिंधु बाला देवी के रूप में हुई है. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुँच कर जांच में जुटी है. साथ ही आक्रोशित लोगों को समझाने की कोशिश कर रही है.    

घटना के बाद बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई.घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सिल्ली-रांगामाटी मुख्य मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया.शव को सड़क पर रख कर जाम किया गया है.  जाम के कारण आवागमन बाधित है. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने और सड़क से जाम हटाने का प्रयास कर रही है.

स्थानीय लोगों का मानना है कि बड़ी गाड़ी तेज रफ्तार से क्रॉस करती है. जिस कारण आए दिन ग्रामीणों की मौत होती है. आखिर कब तक सड़क पर चलने वाले लोगों को बड़ी गाड़ियां ऐसे ही कुचलते रहेगी. साथ ही ग्रामीणों ने कहा कि इस इलाके में गिट्टी बालू लड़े हाइवा बिना किसी दस्तावेज के सड़क पर दौड़ते है. जिन्हे रोकने वाला कोई नहीं है. सड़क पर बेतहासा स्पीड के गाड़ी चल रही है. इसमें पुलिस और प्रशासनिक महमके के लोग चुप्पी साध कर बैठते है.

वहीं घटना के बाद पुलिस मौके पर लोगों से वार्ता कर रही है. जिससे जाम को हटाया जा सके. साथ ही आश्वासन दे रही है कि आगे ऐसी घटना ना हो इसके लिए जरूरी कदम उठाया जाएगा. वहीं मुआवजे भी प्रशासन दे दिलाने की बात कही है.