रांची: सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग बच्ची ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है. इस मामले में FIR के लिए ऑनलाइन आवेदन किया गया इसके बाद अब धुर्वा थाना में परिवार के लोगों ने केस करने को लेकर आवेदन दिया है.विधायक पर आरोप लगा है कि रांची स्तिथि विधायक आवास में आदिवासी बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है. हलाकी अब तक विधायक की ओर से इस आरोप पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.
बताया जा रहा है कि बच्ची को विधायक की बहन रांची लेकर पहुंची थी. विधायक आवास में रह कर पढ़ाई करने का प्रलोभन दिया गया था. बच्ची कई दिनों से रांची में ही रह रही थी. लेकिन इसी बीच बीते दिनों उसके साथ दुष्कर्म किया गया. इसके बाद इस घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई.
विधायक की धमकी से बच्ची डरी सहमी है. किसी तरह उसने अपने परिजनों को हिम्मत कर पूरी कहानी बताई. जिसके बाद शुक्रवार को ऑनलाइन आवेदन कर केस दर्ज कराया गया साथ ही इसके बाद धुर्वा थाना में भी विधायक के खिलाफ केस करने को लेकर आवेदन किया गया. जिसमें बताया गया है कि उसके साथ दरिंदगी की गई है. इतना ही नहीं बच्ची के गर्भवती होने पर उसका गर्भपात भी कराया गया है. कई दिनों तक विधायक यौनशोषण करते रहे है.
इधर विधायक की पत्नी का दावा है कि विधायक को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने दावा किया है कि बच्ची कहां है यह किसी को जानकारी नहीं है. उन्होंने उसके अपहरण की भी आशंका जताई है. अब पूरे मामले को लेकर बच्ची के मेडिकल जांच के बाद पुलिस अपनी जांच को आगे बढ़ाएगी. साथ ही पूरी कहानी सामने आएगी.
भाजपा ने साधा निशाना
भाजपा ने विधायक के रेप मामले में सवाल उठाया है. भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय शाह ने सोशल मीडिया एक्स में पोस्ट करते हुए राहुल गांधी से सवाल पूछा है.
