☰
Jharkhand

BIG BREAKING: आज होने वाली कैबिनेट बैठक स्थगित, जारी हुई अधिसूचना, पिछली बैठक भी हुई थी रद्द  

Samir Hussain
Samir Hussain
सीनियर रिपोर्टर

रांची (RANCHI): झारखंड मंत्रालय में आज बुधवार शाम होने वाली हेमंत कैबिनेट की बैठक स्थगित कर दी गई. कैबिनेट सचिवालय की ओर अधिसूचना जारी कर जानकारी दी गई है. जिसमें इसे अपहरणीय कारणों से रद्द करने की बात कही गई है. अब नई तरीकों को जारी किया जाएगा. फिलहाल रद्द होने के पीछे की वजह सामने नहीं आई है.

आज होने वाली बैठक में कई प्रस्ताव पास होने थे. जिसपर पूरे झारखंड की नजर थी. बुधवार की सुबह तक बैठक होने की बात थी. लेकिन अचानक दोपहर दो बजे कैबिनेट सचिवालय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी गई है. जिसमें बैठ स्थगित होने की बात सामने आई है.

सूत्रों की माने तो आज की बैठक में MMDR और विधानसभा के विशेष सत्र को लेकर निर्णय हो सकता था. साथ ही अलग अलग विभाग के कई अहम प्रस्ताव कैबिनेट में आने की जानकारी थी. कैबिनेट की ओर से तैयारी भी पूरी कर ली गई थी. इसी बीच अचानक बैठक रद्द कर दिया गया है. अब जल्द ही नई तारीख की जानकारी साझा की जाएगी.

इससे पहले 25 सितंबर को हेमंत कैबिनेट की बैठक होनी थी. लेकिन यह बैठक 25 सितंबर को ही रद्द किया गया था. जिसके बाद नई तारीख सामने आई थी. लेकिन अब फिर से कैबिनेट की बैठक स्थगित की गई है. सूत्रों की माने तो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के स्वास्थ्य को लेकर यह फैसला लिया गया है. सीएम की माँ रांची के एक अस्पताल में भर्ती है. जहां मुख्यमंत्री अपनी मां के इलाज पर नजर बनाए है. संभवना है कि इसी वजह से बैठक को स्थगित किया गया है.