☰
Jharkhand

पत्रकार अभिषेक के साथ अपराधियों जैसा बर्ताव क्यों? विधायक पर नाबालिग के आरोप की जाँच क्यों नहीं, बाबूलाल ने भी उठाए सवाल

Samir Hussain
Samir Hussain
सीनियर रिपोर्टर

रांची: सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा प्रकरण में गिरफ्तार पत्रकार के साथ मारपीट की खबर सामने आई है. जिससे सवाल उठने लगा की आखिर एक पत्रकार के साथ अपराधियों जैसा बर्ताव क्यों किया गया. अब इस मामले में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर आरोप लगाया. साथ ही राष्ट्रीय मानव अधिकार को पत्र लिख कर मामले को संज्ञान लेने की गुहार लगाई है. जिससे पूरे केस की सच्चाई सामने आसके.

दरअसल मामला एक विधायक पर गंभीर आरोप से जुड़ा है. लेकिन इस आरोप के बाद सिमडेगा में दर्ज केस के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की. जिसमें पहले रांची के हरमु स्थित मीडिया हाउस के दफ्तर में छापेमारी की गई. साथ ही पत्रकार अभिषेक भारती की तलाश शुरू कर दी.इस केस में गुरुवार को पत्रकार अभिषेक भारती को जमशेदपुर से गिरफ्तार किया गया. जिसकी तस्वीर सामने आई. साथ ही खबरें सामने आई है कि पुलिस कस्टडी में अभिषेक के साथ मारपीट की गई. उसके साथ बर्ताव अपराधियों के जैसा किया गया है. जिसपर सवाल खड़ा हो गया.

अगर सिमडेगा पुलिस की कार्य शैली को देखे तो इस इलाके में जंगल से लकड़ी चोरी,मानव तस्करी और कई अवैध काम होते है. इसपर पुलिस इतना सक्रिय नहीं दिखती है. लेकिन जैसे ही एक पत्रकार का मामला सामने आया. और पहला आरोप विधायक पर लगा तो पुलिस इतना अलर्ट हुई. जिसे देख हर कोई दंग रह गया. आखिर सुस्त रहने वाली सिमडेगा पुलिस पत्रकार के पीछे ऐसे पड़ी जैसे कोई अपराधी हो.

अब इस मामले में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी सवाल उठाया है. जिसमें उन्होंने लिखा है कि झारखंड पुलिस अलग दिशा में काम कर रही है. एक गंभीर आरोप से घिरे विधायक को बचाने के लिए पूरा तंत्र लग गया. और इस मामले की कवरेज करने वाले पत्रकारों पर दबाव बनाया गया. उसके दफ्तर पर रेड किया गया. साथ ही अभिषेक भारती की गिरफ़्तारी के बाद उसके साथ मारपीट भी किया गया. उन्होंने इसमामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग की है.

साथ ही राष्ट्रीय मानव अधिकारी आयोग,भारत सरकार को पत्र लिखा है. जिसमें बताया गया है कि झारखंड के सिमडेगा में मानव के अधिकार का हनन हुआ है. एक पत्रकार को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस कस्टडी में उनकी पिटाई की गई है. इस पूरे मामले में जांच कर अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि झारखंड में लोक तंत्र की हत्या हो रही है. पत्रकार को दबाने के लिए पूरी सरकार लगी है.        

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पत्रकार को जब कोर्ट में पेश किया गया. वह बेहोश हो कर गिर गए है. इसके बाद अस्पताल में ईलाज पर भी सवाल उठाया है. उन्होंने कहा कि इस केस में हाई कोर्ट और मानव अधिकार को स्वत संज्ञान लेते हुए जांच कराने की जरूरत है.