☰
Jharkhand

सीएम हेमंत के पैतृक गांव नेमरा पहुंचे बाबा रामदेव, रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि

Rashmi Prasad
Rashmi Prasad
Copy Editor

रांची (RANCHI): झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के संस्कार भोज में शामिल होने के लिए राज्य के कई वरिष्ठ नेता और  अलग-अलग इलाकों से हजारों लोग उनके पैतृक गांव नेमरा पहुंच रहे हैं. ऐसे में आज यानी रविवार को प्रसिद्ध योग गुरु बाबा रामदेव रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा पहुंचे. यहां उन्होंने मुख्यमंत्री की दिवंगत मां रूपी सोरेन के संस्कार भोज में हिस्सा लिया और उन्हें श्रद्धांजलि दी.

बाबा रामदेव ने रूपी सोरेन की तस्वीर पर फूल चढ़ाकर उन्हें नमन किया. इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने शोक जताते हुए परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं. बाबा रामदेव ने ईश्वर से दिवंगत रूपी सोरेन की आत्मा की शांति और परिवार को इस दुख की घड़ी में हिम्मत देने की प्रार्थना की. वहीं, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके परिवार ने बाबा रामदेव के आने और संवेदनाएं व्यक्त करने के लिए उनका आभार जताया.

बता दें, संस्कार भोज में लोगों के लिए एक से एक तैयारियां भी की जा गई है. भोज में 11 तरह के व्यंजन परोसे से जाएंगे, लोगों के बैठने के लिए दो बड़े जर्मन हैंगर बनाए गए हैं, जिसमें एक साथ एक बार में 5000 लोग बैठकर भोज कर सकेंगे. साथ ही, दो जर्मन हैंगर में किचन बनाए गए हैं. कार्यक्रम में 1 लाख से अधिक लोगों के लिए भोज की व्यवस्था की गई है. मटन, मछली, गुलाब जामुन, दाल पापड़ ,दही ,सब्जी ,बुंदिया सहित 11 तरह के व्यंजन बनाने के लिए धनबाद और रांची से 1000 से अधिक कुशल कारीगर भोज बनाने में लगे हुए हैं. सुरक्षा के हिसाब से गांव सहित लुकैया टांड को 13 जोन में बांटा गया है. सुरक्षा में 13 IPS, 42 DSP समेत 2000 से अधिक पुलिस के इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी और जवानों की तैनाती की गई है. इसके अलावा IG और DIG खुद सुरक्षा की कमान संभाल रहे हैं. सुरक्षा जांच के लिए पांच जगह चेक पोस्ट बनाए गए हैं, लुकैया टांड़ में निजी वाहनों के लिए बड़ा पार्किंग बनाया गया है.  रुकैया तार से लोगों को नेवर तक ले जाने के लिए 400 से अधिक ऑटो और EV लगाए गए हैं.