Jharkhand

SIR से दूरी बना रहे थे जनजातीय समूह, खुद पहुंचे मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, जमीन पर बैठ कर समझाई प्रक्रिया

Samir Hussain
सीनियर रिपोर्टर
SIR से दूरी बना रहे थे जनजातीय समूह, खुद पहुंचे मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, जमीन पर बैठ कर समझाई प्रक्रिया

रांची(RANCHI): झारखंड में मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य तेजी से चल रहा है. चुनाव आयोग के पदाधिकारी घर घर पहुंच कर मतदाताओं का इन्यूमरेशन फॉर्म भर रहे है. लेकिन कई इलाकों में इस एसाईआर को लेकर सवाल है. कुछ ऐसा ही मामला खूंटी जिले से सामने आया. जहां आदिवासी समाज के लोगों ने फॉर्म जमा करने के इनकार कर दिया था.जैसे ही इसकी जानकारी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार को मिली. वह खुद आदिवासी बहुल्य इलाके में जनजातीय समूह के बीच पहुंचे और उन्हे फॉर्म भर कर जमा करने के लिए प्रेरित किया. साथ ही उन्हे पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी.     

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी पहुंचे गाँव

दरअसल खूंटी जिले के तोरपा और तमाड़ क्षेत्र में कुछ जनजातिय समुदाय के लोगों ने एसआईआर की प्रक्रिया से दूरी बना ली. साथ ही इन्यूमरेशन फॉर्म भरकर जमा करने से मना कर दिया. जिसके बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने इसे संज्ञान लेते हुए जनजाति समुदाय के बीच पहुंचे. उनके घर तक पहुंच कर  उनसे बातचीत की. इन्यूमरेशन फॉर्म भरकर अपने बीएलओ को जमा करने के लिए प्रेरित भी किया.

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की अपील

के. रवि कुमार ने कहा कि प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिक को मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य दर्ज कराना चाहिए यह आपका संवैधानिक अधिकार है.उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम दर्ज होना लोकतांत्रिक व्यवस्था में भागीदारी की पहली और सबसे महत्वपूर्ण शर्त है. इसलिए कोई भी पात्र भारतीय नागरिक अपने इस संवैधानिक अधिकार से वंचित न रहे. मतदाता सूची में नाम जुड़वाकर आप अपने मताधिकार को संरक्षित करें.

एक भी पात्र वोटर का नाम नहीं कटे इसका ख्याल रहे अधिकारी

 के. रवि कुमार ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी/ईआरओ/एईआरओ/बीएलओ सुपरवाईजर/ बीएलओ को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिक, विशेष रूप से वृद्ध, बीमार, दिव्यांग, आदिम जनजाति, जनजाति अन्य पीवीटीजी एवं अन्य सभी को यथासंभव सहायता प्रदान की जाए एवं उनको मतदाता सूची से जोड़ने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं.

05 अगस्त को जारी होगी वोटर लिस्ट

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि राज्य में निवास करने वाले सभी पात्र भारतीय नागरिक अपना इन्यूमरेशन फॉर्म समय पर अवश्य भरें, ताकि उनका नाम 5 अगस्त 2026 को प्रकाशित होने वाली मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन में शामिल किया जा सके. उन्होंने कहा कि मतदान प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिक का संवैधानिक अधिकार है. इसलिए सभी नागरिकों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज हो, ताकि वे लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी निभा सकें.

सभी राजनीतिक दल लोगों को करें जागरूक

 के. रवि कुमार ने सभी मान्यताप्राप्त राजनीतिक दलों, चुनाव से जुड़े पदाधिकारियों,कर्मियों, वोलेंटियर्स और निर्वाचन के सभी स्टेकहोल्डर से अनुरोध किया है कि वे प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिकों को प्रेरित करें कि वे स्वयं भी मतदाता सूची से जुड़ें और अपने परिवार तथा आसपास के अन्य पात्र नागरिकों को भी इस प्रक्रिया में शामिल होने के लिए प्रेरित करें जिससे प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिक का मताधिकार सुरक्षित हो सके.