☰
Jharkhand

झारखंड स्टेट बार काउंसिल के नए अध्यक्ष बने ए.के. चतुर्वेदी, चुनाव में दर्ज की जीत

Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Content Writer & Copy Editor

रांची (RANCHI): झारखंड स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम घोषित कर दिया गया है. वरिष्ठ अधिवक्ता अभय कुमार चतुर्वेदी (ए.के. चतुर्वेदी) ने अध्यक्ष पद का चुनाव जीत लिया है. इस जीत के साथ ही अब वह झारखंड स्टेट बार काउंसिल के नए अध्यक्ष होंगे. 

बता दें कि बुधवार, 4 नवंबर को रांची के डोरंडा स्थित झारखंड स्टेट बार काउंसिल कार्यालय में पदाधिकारियों के चुनाव के लिए मतदान कराया गया था. अध्यक्ष पद पर अभय कुमार चतुर्वेदी और निलेश कुमार के बीच सीधा मुकाबला था. वहीं, इस पद के एक अन्य उम्मीदवार पवन रंजन खत्री ने पहले ही अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली थी. मुख्य चुनाव पदाधिकारी जस्टिस अंबुज नाथ की निगरानी में पूरी चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई.

इस चुनाव में कुल 26 मतदाताओं को अपने मताधिकार का इस्तेमाल करना था. इनमें बार काउंसिल के 25 निर्वाचित सदस्य और झारखंड के महाधिवक्ता शामिल थे. मतदान के बाद उसी दिन मतगणना की गई, जिसमें ए.के. चतुर्वेदी ने जीत हासिल की. उनके अध्यक्ष चुने जाने के बाद अब झारखंड स्टेट बार काउंसिल की कमान नए नेतृत्व के हाथों में होगी. वहीं, उपाध्यक्ष और बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) के प्रतिनिधि पद के परिणामों पर भी अधिवक्ताओं की नजर बनी हुई है.