टीएनपी डेस्क (TNP DESK): बीते दिनों राज्य के पलामू जिले में मंईयां सम्मान योजना की दो किस्त यानि की कुल 5000 रुपये की राशि भेजी जा चुकी है. ऐसे में अब राज्य के अन्य जिलों की लाभुक मंईयांओं को दो किस्तों का इंतजार है. अन्य जिलों की मंईयांओं को इंतजार है की उनके खाते में आखिर कब 21वीं और 22वीं किस्त का भुगतान होगा. ऐसे में अगर आप भी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की लाभुक हैं और किस्त का इंतजार कर रही हैं तो यह खबर आपके बड़े काम की है. दरअसल बीते दिनों मिली जानकारी के अनुसार राज्य की कई जिलों में विभाग की ओर से किस्त के भुगतान को लेकर करीबन 8 करोड़ रुपये भेजे जा चुके हैं. ऐसे में पलामू जिले में दो किस्तों का भुगतान होने के बाद एक से दो दिनों में बाकी जिलों में भी DBT के माध्यम से राशि का भुगतान किया जाएगा.
अब उम्मीद है की आगामी एक हफ्ते में राज्य के तमाम जिलों में एक साथ दो किस्तें यानि की 5000 हजार रुपये का भुगतान हो जाएगा. बताते चलें की राज्य की लाभुक महिलाओं को मार्च के बाद से राशि का भुगतान नहीं हुआ है. ऐसे में अप्रैल और मई महीने की राशि का इंतजार लाभुकों को लंबे समय से था. वहीं अब एक साथ लाभुकों के खाते में एक साथ दो किस्त यानि की 5000 रुपये का भुगतान होने से उन्हें बड़ी राहत मिलेगी.
बताते चलें कि राज्य की करीबन 56 लाख से ज्यादा महिलाओं को हर माह DBT के माध्यम से खाते में सम्मान राशि के रूप में 2500 रुपये भेजे जाते हैं. इस राशि से महिलाओं को अपना घर चलाने से लेकर अन्य जरूरी कामों में आर्थिक सहायता मिलती है.
किसे मिलेगी योजना की राशि
जिन लाभुकों के खाते में मार्च माह की किस्त अप्रैल में 2,500 रुपये के रूप में पहुंची थी, उनके खाते में अब अप्रैल और मई माह की किस्त भेजी जाएगी. एक साथ 5,000 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे. ऐसे में अगर आपका बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक है और आपने सत्यापन की प्रक्रिया पहले ही पूरी कर ली है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. विभाग का कहना है कि यदि किसी लाभुक के खाते में अभी तक राशि नहीं पहुंची है, तो एक-दो दिनों में पैसे पहुंच जाएंगे.
