Jharkhand

संत जेवियर्स कॉलेज रांची में स्नातक सत्र 2026-30 के लिए नामांकन: 13 जून अंतिम तिथि

Samir Hussain
सीनियर रिपोर्टर
संत जेवियर्स कॉलेज रांची में स्नातक सत्र 2026-30 के लिए नामांकन: 13 जून अंतिम तिथि

TNPDESK: संत जेवियर्स कॉलेज रांची ने स्नातक स्तर के चार वर्षीय रेगुलर और तीन वर्षीय वोकेशनल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए परीक्षा शेड्यूल जारी कर दिया है. ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि 13 जून 2026 निर्धारित की गई है.कॉलेज प्रबंधन के अनुसार, प्रवेश परीक्षा 16 जून से शुरू होगी.परीक्षा का पूरा शेड्यूल विषयवार जारी कर दिया गया है, जिसमें आंशिक बदलाव भी किए गए हैं अभ्यर्थी विस्तृत जानकारी और सिलेबस कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट www.sxcran.ac.in पर देख सकते हैं।

  1. परीक्षा कार्यक्रम (समय):16 जून  सुबह 08:30 बजे – कॉमर्स (अकाउंट्स ऑनर्स)  
    11:30 बजे – बीसीए  
    02:30 बजे – बीबीए
  2. 17 जून  सुबह 08:30 बजे – बीएससी (कंप्यूटर एप्लीकेशन)  
    11:30 बजे – अंग्रेजी  
    02:30 बजे – जूलॉजी
  3. 18 जून  सुबह 08:30 बजे – बायो टेक्नोलॉजी  
    11:30 बजे – रसायनशास्त्र  
    02:30 बजे – भूगोल
  4. 19 जून  सुबह 08:30 बजे – अर्थशास्त्र  
    11:30 बजे – इतिहास  
    02:30 बजे – राजनीति विज्ञान
  5. 20 जून  सुबह 08:30 बजे – गणित, अंग्रेजी (लैंग्वेज एंड लिटरेचर)  
    11:30 बजे – भौतिकी  
    02:30 बजे – बॉटनी
  6. 21 जून (वोकेशनल कॉमर्स)  सुबह 08:30 बजे – बैंकिंग एंड इंश्योरेंस  
    11:30 बजे – फाइनेंस मार्केट ऑपरेशन  
    02:30 बजे – एडवर्टाइजिंग एंड मार्केटिंग, इंटरनेशनल अकाउंट्स

अभ्यर्थी परीक्षा से एक दिन पहले www.sxcran.ac.in पर अपने फॉर्म नंबर से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.कॉलेज प्राचार्य डॉ. फादर रोबर्ट प्रदीप कुजूर, एसजे ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के आधार पर नामांकन प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से पूरी की जाएगी.नए सत्र के लिए नामांकन जुलाई के पहले सप्ताह तक पूरा हो जाएगा.प्रथम सेमेस्टर की कक्षाएं जुलाई के तीसरे सप्ताह से शुरू होंगी, जबकि अन्य सेमेस्टर की कक्षाएं 22 जून से नियमित रूप से चलेंगी.अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:9204548576, 7542920586, 8538970586वेबसाइट: www.sxcran.ac.in