रांची(RANCHI):राजधानी रांची में कथित तौर पर प्रेमिका ने प्रेमी से झगड़े के बाद फंदे से झूल कर जान दे दी. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. वहीं पुलिस मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की जांच में जुटी है.फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर अपनी जांच को आगे बढ़ा रही है. जिससे मामले की तह तक पहुंचा जा सके. घटना खेलगांव थाना क्षेत्र स्थित शिवाजी नगर की है.
दरअसल खेलगांव थाना क्षेत्र स्थित शिवाजी नगर में किराए के घर पर एक कपल करीब एक साल से साथ रह रहा था.दोनों के बीच हमेशा छोटी मोटी बात को लेकर विवाद होता था लेकिन फिर हमेशा दोनों शांत हो कर साथ रहने लगते थे. बताया जा रहा है कि देर रात प्रेमिका और प्रेमी में किसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हुआ. गुस्से में प्रेमी ने उसे कहा तुम रहो अकेले वह जा रहा है. इतना बोल कर लड़का निकल गया. जिसके बाद बुधवार की सुबह जब उसने फोन किया और लड़की ने फोन नहीं उठाया तो वह वापस घर गया.
लेकिन बताया जा रहा है कि लड़की ने दरवाजा नहीं खोला. जिसके बाद उसने दरवाजा तोड़ा और घर के अंदर गया. जिसके बाद लड़के ने देखा की लड़की फंदे से झूल रही है. वह लड़की को फंदे से उतार कर रिम्स लेकर पहुंचा.लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी. डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतका की पहचान रानू कौर के रूप में हुई है. वह हजारीबाग जिले के इचाक की रहने वाली बताई जा रही है. फिलहाल खेलगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है. आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है.
