Jharkhand

रांची के मोरहाबादी मैदान में आज से 3 दिवसीय कृषि-व्यापार मेला, किसानों को मिलेगा आधुनिक खेती का प्रशिक्षण

Varsha Varma CE
Copy Editor
रांची के मोरहाबादी मैदान में आज से 3 दिवसीय कृषि-व्यापार मेला, किसानों को मिलेगा आधुनिक खेती का प्रशिक्षण

 रांची(RANCHI):  राजधानी रांची का ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में 16 से 18 जून तक कृषि, तकनीक और व्यापार मेला का आयोजन किया गया है. तीन दिवसीय कृषि-व्यापार मेले की शुरुआत आज से होने वाली है. मेले के सफल आयोजन को लेकर राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री ने बीते सोमवार को खुद निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सुरक्षा व्यवस्था, प्रदर्शनी स्टॉल, आगंतुक सुविधाओं और अन्य आवश्यक इंतजामों की विस्तार से जानकारी ली.

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि मेले में आने वाले किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न यह मेला राज्य के किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों और नवीनतम नवाचारों से जोड़ने का एक बड़ा मंच साबित होगा. यहां किसान उन्नत कृषि यंत्रों, आधुनिक खेती के तरीकों, पशुपालन और मत्स्य पालन से जुड़ी नई जानकारियों से रूबरू हो सकेंगे. साथ ही देशभर से आने वाले विशेषज्ञों से सीधे संवाद कर अपनी कृषि संबंधी समस्याओं का समाधान भी प्राप्त कर पाएंगे.

सरकार का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने का है. इसी दिशा में यह आयोजन किसानों को नई संभावनाओं और बाजार से जोड़ने का अवसर प्रदान करेगा. मेले में कृषि स्टार्टअप्स, स्वयं सहायता समूहों, उद्यमियों और कृषि क्षेत्र से जुड़े विभिन्न संस्थानों की भी भागीदारी रहेगी.

कार्यक्रम में अधिक उत्पादन और बेहतर मुनाफे के उपाय साझा करेंगे. वहीं, शाम के समय रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र बनेंगे. इस आयोजन में झारखंड के सभी 24 जिलों से किसान प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है, ताकि वे यहां प्राप्त ज्ञान और तकनीकों को अपने क्षेत्रों के अन्य किसानों तक पहुंचाकर कृषि विकास की नई राह तैयार कर सकें.