रांची(RANCHI): आजकल बच्चों को माता-पिता डाट भी नहीं सकते है जहां पहले बच्चों की गलती करने पर माता-पिता बच्चो को डाट-फटकार लगता थे. लेकिन अगर आप एक पेरेंनस है और अगर बच्चों की गलती करने पर उन्हें डाटते है तो अब ऐसा करने की गलती की सोचिएगा भी नहीं हम ऐसा इस लिए कह रहे है क्योकि राजधानी के हटिया इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां मां की डांट से नाराज होकर घर से निकली 16 वर्षीय नाबालिग कर छोड़कर निकल गई जिससे रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने तत्परता दिखाते हुए उत्तर प्रदेश के कानपुर से सुरक्षित बरामद कर लिया.
हटिया के पटेल नगर निवासी श्रुति कुमारी 15 जून की शाम करीब 4:40 बजे अचानक घर से बिना बताए निकल गई थी. बताया जा रहा है कि किसी घरेलू बात को लेकर उसकी मां ने उसे डांटा था, जिसके बाद वह नाराज होकर घर छोड़कर चली गई. माता-पिता ने उसकी तलाश शुरू कर दी.
इसी दौरान परिवार को घर के भीतर एक रेलवे टिकट मिला, जिससे मामले ने अहम मोड़ ले लिया. टिकट की जांच करने पर यह स्पष्ट हो गया कि नाबालिग लड़की किसी ट्रेन से रांची से बाहर जा चुकी है. इसके बाद परिजनों ने बिना देर किए इसकी सूचना रेलवे सुरक्षा बल को दी. सूचना मिलते ही RPF और रेल पुलिस हरकत में आ गई. टिकट पर मौजूद विवरण के आधार पर ट्रेन के रूट और संभावित रास्ते की जांच शुरू की गई. और स्टेशनों पर अलर्ट जारी किया.
लगातार निगरानी से पुलिस टीम ने लड़की को उत्तर प्रदेश के कानपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रैक कर लिया. तत्पर कार्रवाई के बाद उसे सुरक्षित हिरासत में ले लिया गया और आगे की प्रक्रिया शुरू की गई. रेलवे सुरक्षा बल की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की वजह से एक बड़ी अनहोनी टल गई और नाबालिग को सुरक्षित बचा लिया गया.
