Jharkhand

आम आदमी की जेब को बड़ा झटका, झारखंड में पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा, आज से नई कीमत लागू

Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Content Writer & Copy Editor

रांची (RANCHI): झारखंड में वाहन चालकों को एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है. पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 38 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है. राजधानी रांची में गुरुवार, 3 सितंबर की सुबह 6 बजे से नई दरें लागू हो गई हैं. अब रांची में पेट्रोल 105.64 रुपये और डीजल 100.87 रुपये प्रति लीटर मिलेगा. झारखंड पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के प्रवक्ता प्रमोद कुमार ने कीमतों में बढ़ोतरी की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि तेल कंपनियों की ओर से नई दरें जारी की गई हैं, जिसके बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 38 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है.

रांची में 2 सितंबर को पेट्रोल की कीमत 105.26 रुपये प्रति लीटर थी. 38 पैसे की बढ़ोतरी के बाद अब यह 105.64 रुपये प्रति लीटर हो गई है. इसी तरह डीजल पहले 100.49 रुपये प्रति लीटर था, जो बढ़कर 100.87 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है.

झारखंड में सामान्य पेट्रोल के अलावा एक्स्ट्रा प्रीमियम और एक्स्ट्रा ग्रीन की बिक्री भी होती है. इनके दाम में भी 38 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है.
एक्स्ट्रा प्रीमियम (XP95) की कीमत 114.17 रुपये से बढ़कर 114.55 रुपये प्रति लीटर हो गई है. वहीं, एक्स्ट्रा ग्रीन (X) अब 105.99 रुपये के बजाय 106.37 रुपये प्रति लीटर मिलेगा.

रांची में 3 सितंबर से लागू नई कीमतें
•    पेट्रोल: 105.64 रुपये प्रति लीटर
•    डीजल: 100.87 रुपये प्रति लीटर
•    एक्स्ट्रा प्रीमियम (XP95): 114.55 रुपये प्रति लीटर
•    एक्स्ट्रा ग्रीन (X): 106.37 रुपये प्रति लीटर
नई दरें लागू होने के बाद रांची समेत झारखंड के वाहन चालकों को ईंधन के लिए अब पहले की तुलना में ज्यादा खर्च करना पड़ेगा.