Jharkhand

झारखंड चेंबर चुनाव में 74 उम्मीदवार मैदान में, नाम वापसी के बाद बढ़ी सरगर्मी

Diksha Benipuri
Diksha Benipuri
Copy Editor

RANCHI: झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के सत्र 2026-27 के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. नाम वापसी की अंतिम तारीख 3 सितंबर तक कुल नौ उम्मीदवारों ने चुनावी मैदान से अपना नाम वापस ले लिया. वहीं, एक प्रत्याशी का डीआईएन नंबर उपलब्ध नहीं होने के कारण उसका नामांकन रद्द कर दिया गया. इसके बाद अब कुल 74 उम्मीदवार चुनावी मुकाबले में रह गए हैं. इनमें कार्यकारिणी के 65 पदों के लिए प्रत्याशी हैं, जबकि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के नौ पदों पर उम्मीदवार मैदान में हैं.

चुनाव समिति के चेयरमैन अंचल किंगर और को-चेयरमैन पवन शर्मा ने बताया कि नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब मैदान में बचे प्रत्याशियों के बीच ही मुकाबला होगा. चुनाव को लेकर अलग-अलग टीमों ने अपने उम्मीदवारों के साथ प्रचार और संपर्क अभियान तेज कर दिया है.

टीम मुकेश की ओर से मुकेश कुमार उठावात, अमित आध्यात, अमित किशोर अग्रवाल, अमित मिश्रा, आयेक प्रधान, आस्था किरण, सीए राज कुमार, डॉ. अभिषेक रामाधीन, माला कुजूर, मनीष जैन, निधि झुनझुनवाला, पौरुष जैन, प्रवीण लोहिया, पूर्णेंदु तुलस्यान, राहुल आवाल, राजेश माडोदिया, श्रीकृष्ण अग्रवाल, सुनील कालरा, सुनील गुप्ता, तेजविंदर सिंह और उमंग सुल्तानिया मैदान में हैं.

टीम तुलसी में तुलसी पटेल, आदित्य शाह, अमित शर्मा, अनिल अग्रवाल, अरुण भारतीय, ज्योति कुमारी, कमलेश संचेती, कुलवंत सिंह, मनीष सरापा, मोनिका गोवनकर, नवजोत अलंग, पूजा बाबर, राहुल साबू, राम बांगर, रोहित असावाल, रोहित पोद्दार, साहित्य पवन, शैलाश अग्रवाल, विकास झाझरिया, विकास विजयवर्गीय और विनीता सिंघानिया शामिल हैं. इसके अलावा ब्रजेश कुमार और श्रवण कुमार निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं.

टीम पी-21 से अमित कुमार पाठक, अमित श्रीवास्तव, अमित सिधानिया, अनीश सिंह राजपूत, अरूप नंदी, देवनंदन उरांव, मनोज कुमार मिश्रा, मनोज कुमार सिंह, मो. सलीम, पूनम आनंद, प्रमिला कुमारी, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, सजल कोथ, संतोष कुमार, संतोष उरांव, शैलेंद्र कुमार, सुमन शंकर, शंभु राजेश, सुबोध जायसवाल, सुमन शर्मा, सुनील अग्रवाल और सूरज सेठ चुनाव मैदान में हैं.

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद के लिए अमरजीत सिंह सलूजा (कोयलांचल), उदय शंकर दुबे और अमित जायसवाल (पलामू), विजय आनंद (कोल्हान), दामोदर कुमार कसेरा और राजेश महतो (दक्षिण छोटानागपुर), विनय अग्रवाल (उत्तर छोटानागपुर) तथा आकाश पांडेय और राजेश अग्रवाल (संताल परगना) प्रत्याशी हैं.