☰
Jharkhand

रामगढ़: भुरकुंडा में सीसीएल की बंद खदान के पास पेड़ से लटका मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

Rashmi Prasad
Rashmi Prasad
Copy Editor

रामगढ़ (RAMGARH): जिले के भुरकुंडा ओपी क्षेत्र में मंगलवार एक सीसीएल की बंद पड़ी खदान के पास एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई. मृतक की पहचान सतीश कुमार के रूप में बताई जा रही है. घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई.

बंद खदान के पास पेड़ से लटका मिला शव

मिली जानकारी के अनुसार, भुरकुंडा स्थित सीसीएल की बंद पड़ी खदान के पास एक पेड़ से युवक का शव लटका हुआ देखा गया. स्थानीय लोगों की नजर शव पर पड़ते ही इसकी सूचना पुलिस को दी गई. खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए. इसके बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने पर भुरकुंडा पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मौजूदगी में शव को पेड़ से नीचे उतरवाया और अपने कब्जे में ले लिया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई. पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही मामले की छानबीन में जुट गई है.

पता लगाने में जुटी पुलिस

फिलहाल युवक की मौत के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. यह भी पता लगाया जा रहा है कि युवक किन परिस्थितियों में बंद खदान के पास पहुंचा था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा. घटना के बाद मृतक के परिजनों और परिचितों में शोक का माहौल है.

रिपोर्ट- अनुज कुमार