बोकारो (BOKARO): विस्थापितों के हक और न्याय की मांग को लेकर बोकारो के टू टैंक गार्डन में जारी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के दूसरे दिन विधायक श्वेता सिंह मां दुर्गा की आराधना में लीन नजर आईं, रविवार की सुबह उन्होंने मां दुर्गा सप्तशती का पाठ कर बोकारोवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की. साथ ही विस्थापित परिवारों को न्याय मिलने की प्रार्थना की. इस दौरान डेढ़ सौ से अधिक विस्थापित भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं. विस्थापित अप्रेंटिस किए हुए विस्थापितों को नियोजन की मांग और CISF लाठी चार्ज में मारे गए प्रेम के परिजनों को नियोजन देने की मांग की जा रही है.
अपना नैतिक समर्थन दे रही हैं विधायक श्वेता सिंह
विधायक श्वेता सिंह भूख हड़ताल स्थल पर मौजूद रहकर विस्थापितों के आंदोलन को अपना नैतिक समर्थन दे रही हैं. विस्थापित परिवार BSL प्रबंधन से अपनी मांगों के न्यायसंगत समाधान की मांग कर रहे हैं. ऐसे में मां दुर्गा की आराधना के साथ विधायक ने विस्थापितों के अधिकारों की इस लड़ाई में बोकारो स्टील प्रबंधन के रवैया पर भी सवाल खड़ा किया उन्होंने कहा कि अब मां भगवती का ही सहारा है. अब देखना होगा कि ये भूख हड़ताल कब खतम होगा और मांगों को कब पूरा किया जाएगा.
रिपोर्ट - संजीव कुमार