Jharkhand

ससुराल से नवविवाहिता को जबरन ले गया कैफ अंसारी ! पति बोला- मेरी पत्नी को बरामद करे पुलिस

Ranchi Bureau
Ranchi Bureau
Senior News Publisher • TheNewsPost.in

TNP DESK:  रामगढ़ जिले के पतरातू थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी पत्नी के कथित अपहरण का आरोप लगाते हुए थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने आवेदन के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 87 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार. ज्वालानगर. गुरुकुंडा (पतरातू) निवासी उपेंद्र लाल ने बताया कि उसकी उम्र लगभग 24 वर्ष है और अप्रैल 2026 में उसकी शादी रांची जिले के कांके थाना क्षेत्र की रहने वाली तनु कुमारी से हुई थी. उपेंद्र का आरोप है कि 28 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 1 से 2 बजे के बीच कैंप असारी नामक युवक सफेद रंग की कार से उसके घर पहुंचा और उसकी पत्नी को शादी करने की नीयत से अपने साथ लेकर चला गया.

आवेदन में कहा गया है कि घटना के बाद परिजनों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की. लेकिन महिला का अब तक कोई पता नहीं चल सका. शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि कैंप असारी ने ही उसकी पत्नी का अपहरण किया है. आवेदन में आरोपी और महिला दोनों के मोबाइल नंबर भी पुलिस को उपलब्ध कराए गए हैं. ताकि उनकी लोकेशन के आधार पर तलाश की जा सके.

उपेंद्र लाल ने पुलिस से अनुरोध किया है कि उसकी पत्नी को जल्द से जल्द बरामद कर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए. आवेदन पर पतरातू थाना द्वारा कार्रवाई करते हुए इसे दर्ज किया गया और जांच का जिम्मा एक पुलिस पदाधिकारी को सौंपा गया है.

 

थाना प्रभारी के आदेश के अनुसार. मामले में कांड संख्या 195/26 दिनांक 29 जुलाई 2026 दर्ज की गई है. पुलिस का कहना है कि शिकायत में लगाए गए आरोपों की हर पहलू से जांच की जा रही है. मोबाइल लोकेशन. तकनीकी साक्ष्य और अन्य तथ्यों के आधार पर महिला की तलाश की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे. उसी के अनुरूप आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

नोट. यह खबर शिकायतकर्ता द्वारा पुलिस को दिए गए आवेदन पर आधारित है. अपहरण के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.