☰
Jharkhand

जनता के बीच पहुंच गए रहे गवर्नर,पतरातू में एकल विद्यालय के कार्यक्रम में हुए शामिल  

Samir Hussain
Samir Hussain
सीनियर रिपोर्टर

रामगढ़:राज्य में अब गवर्नर जनता के बीच पहुँच रहे है. कई कार्यक्रम के जरिए जनता से सीधे जुड़ कर लाटसाहब के मिथक को तोड़ रहे है. इसी कड़ी में सूबे के गवर्नर बुधवार को पतरातू पहुंचे. जहां एकल विद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए और स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों से मुलाकात की है. साथ ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए. उन्हे कई जानकारी दी. जिससे अपने भविष्य को और बेहतर बना सके.

दरअसल बुधवार को एकल विद्यालय राजाबेड़ा में एकल विद्यालय दर्शन कार्यक्रम आयोजित किए गए. जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर राज्यपाल पहुंचे. जहां उनका स्वागत स्कूल प्रबंधन और बच्चों की ओर से स्वागत गीत गा कर किया गया. इस दौरान राज्यपाल ने स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. साथ ही सभी बच्चों से कई मुद्दों पर बात की है. इस दौरान राज्यपाल ने बच्चों से उनकी शिक्षा से जुड़ी कई बाते की साथ ही गिनती,पहाड़ा भी सुना.                  

कार्यक्रम में शामिल होने के बाद राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा कि हर जगह सरकार नहीं पहुँच पाती है. लेकिन अलग अलग माध्यम से लोगों तक उनके मौलिक अधिकार को पहुंचाया जाता है. एकल विद्यालय भी उसी का हिस्सा है. उन्होंने कहा कि एकल विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को बेहतर वातावरण में शिक्षा दी जाए यह सुनिश्चित होना चाहिए. साथ ही सभी एकल अभियान के तहत छोटे छोटे बच्चों को शिक्षा से जोड़ा जा रहा है. जिससे उनके अधिकार का हनन ना हो सके.  राज्यपाल के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे. जिले के सीनियर पुलिस और प्रशासनिक महकमे के अधिकारी शामिल हुए.