☰
Jharkhand

मां की स्मृति में CM हेमंत सोरेन ने निभाया बेटे का फर्ज, पारंपरिक रीति-रिवाजों से परोसा भोजन

Saumya Shukla
Saumya Shukla
Reporter | Copy Editor

रामगढ़(RAMGARH): मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन रविवार को पैतृक गांव नेमरा में अपनी दिवंगत मां स्वo रूपी सोरेन की स्मृति में पूरी श्रद्धा और सादगी पूर्वक सामाजिक और पारंपरिक रीति-रिवाजों का निर्वहन किया, मुख्यमंत्री ने परंपरा के अनुरूप अपनी पूजनीय माता की आत्मा की शांति के लिए दातून, पानी और भोजन परोसने की रस्म पूरी की साथ ही नम आंखों से मां को स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया. मुख्यमंत्री के साथ उनके परिवार के सदस्य, सगे-संबंधी और नेमरा के ग्रामीण मौजूद रहे.

7 अक्टूबर को हुई थी मौत

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की मां रूपी सोरेन लंबे समय से बीमार चल रही थी, और 7 अक्टूबर को रूपी सोरेन ने निजी अस्पताल मे अपनी अंतिम सांसे ली. रूपी सोरेन के निधन के बाद गुरुवार को पैतृक गाँव नेमरा में राजकीय सम्मान के साथ उनको अंतिम बिदाई दी गई.

नम आंखों से दी मां को बिदाइ

पिता शिबू सोरेन के जाने के बाद अब मां रूपी सोरेन को खोने का गम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के लिए बेहद गहरा है. मां के निधन ने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया है. अंतिम विदाई के दौरान हेमंत सोरेन की आंखों में आंसू थे, जो एक बेटे के दिल में छिपे दर्द को बयां कर रहे थे. राजनीति और सार्वजनिक जीवन में बड़ी जिम्मेदारियां निभाने वाले हेमंत सोरेन के लिए यह समय निजी तौर पर बेहद कठिन है. एक तरफ राज्य के मुख्यमंत्री होने की जिम्मेदारी है, तो दूसरी तरफ मां को खोने का ऐसा दुख, जिसे शब्दों में बयां करना आसान नहीं है. मां-बाप का साया सिर से उठ जाना किसी भी इंसान के जीवन में एक बड़ी कमी छोड़ जाता है. अब मां की यादें और उनके साथ बिताए पल ही हेमंत सोरेन के पास उनकी अनमोल धरोहर हैं. नेमरा में पारंपरिक रस्म निभाते हुए भी वह अपनी मां से जुड़े संस्कारों और पारिवारिक परंपराओं को आगे बढ़ाते नजर आए.