रामगढ़ (RAMGARH): मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज अपने पैतृक गाँव नेमरा में माता दिवंगत रूपी सोरेन के श्राद्ध कर्म संस्कार के सातवें दिन पारंपरिक रीति-रिवाजों का पूरी श्रद्धा के साथ निर्वहन किया है. हर दिन की बहातीं इस दौरान भी मुख्यमंत्री ने अपनी स्वर्गीय मां की आत्मा की शांति के लिए परंपरा के अनुसार उन्हें दातून, पानी और भोजन परोसने की रस्म पूरी की है. इस भावुक क्षण में परिवार के सदस्य और ग्रामीण भी उपस्थित रहे, जिन्होंने दिवंगत आत्मा को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उन्हें नमन किया है.
बताते चलें कि बीते 7 अक्टूबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन हो गया है, जिसके बाद से मुख्यमंत्री अपने पैतृक गाँव नेमर में रहकर बेटे कर फर्ज निभा रहे हैं और मां के श्राद्धकर्म की सारी रसमें निभा रहे हैं. ऐसे में मां के श्राद्धकर्म के श्राद्धकर्म भोज के लिए तैयारियां तेज करदी गई है. कार्यक्रम के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस मुख्यालय ने 13 आईपीएस अधिकारियों और 42 डीएसपी स्तर के अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की है. बता दें कि यह प्रतिनियुक्त अधिकारी 15 अक्टूबर की दोपहर से 19 अक्टूबर को कार्यक्रम समाप्त होने तक नेमरा और रामगढ़ में तैनात रहेंगे.
ऐसे में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए रांची DC मंजूनाथ भजंत्री, IAS रवि शंकर शुक्ला, IAS अनन्या मित्तल सहित उनके साथ रांची के एडीएम लॉ एन्ड ऑडर राजेश्वर नाथ अलोक, जमशेदपुर जिले के अपर उपायुक्त अनुराग तिवारी, धनबाद जिले के अपर समाहर्ता प्रदीप शुक्ला, ग्रामीण विकास विभाग के उप सचिव परमेश्वर कुशवाहा, कृषि विभाग के उप सचिव बैद्यनाथ कामती, कांके सीओ अमित भगत, खलारी सीओ प्रणव अंबष्ठ, तमाड़ सीओ समरेश भंडारी और हज़ारीबाग की जिला शिक्षा पदाधिकारी नीलम शर्मा एवं दुमका जिले के जिला शिक्षा पदाधिकारी संजीत कुमार की भी प्रतिनियुक्ति की गई है.
