रामगढ(RAMGARH):गुरुवार की रात काली रात बन गई, यह रात दर्द और मातम के साथ चिखपुकार से गूंज उठा, रजरप्पा थाना क्षेत्र के लारी बारलोंग के पास कोयला लदे एक ट्रक ने एक सवारी वाहन को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें में सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है. जिसे रांची रेफर कर दिया गया है. इस हादसे में मारे गए लोग बेंड ताशा पार्टी से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं, यह हादसा बुध बाजार लारी बरलोंग के समीप nh23 पर हुआ है, इस हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने रामगढ़ बोकारो मुख्य मार्ग को जाम कर दिया था जिससे सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग गई.
प्राप्त जानकारी के अनुसार बालसगरा के दो लोग और मरानगमार्चा गांव के ताश बैंड पार्टी के सदस्य एक सवारी गाड़ी से मरांग मर्चा आए थे, कार्यक्रम के लिए बैंड ताशा पार्टी के उन सदस्यों को लेकर वापस लौट रहे थे, इसी दौरान रामगढ़ की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे कोयला लगे ट्रक ने ओवरटेक करने के क्रम में सवारी वाहन को अपनी चपेट में ले लिया, यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, और सवाल सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिसमें सात लोगों की डेथ हो चुकी है और एक गंभीर रूप से घायल है,
पूरे मामले को लेकर रामगढ़ एसडीपीओ आलोक रंजन ने बताया कि छोटा डाला की सवारी गाड़ी में हुई है दुर्घटनाग्रस्त, कई लोग घायल है, सात लोगों की बॉडी आई है मीडिया के पूछे जाने पर कहा कि अभी जांच चल रही है, कुछ लोग घायल भी हैं..
वहीं पूरे मामले को लेकर समाज सेवी पियूष चौधरी ने भी बताया कि जिस जगह या दुर्घटना हुई है यहां पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही और लोगों की जान जा रही है, पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन से सड़क में बेहतर लाइट और लोगों की जान ना जाए इसकी रोकथाम के उपाय करने की बात कही गई है..
रिपोर्ट:अनुज कुमार
