Jharkhand

BIG BREAKING रामगढ़ में सीमेंट फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट,तीन मज़दूर की मौत

Samir Hussain
Samir Hussain
सीनियर रिपोर्टर

 


रामगढ़ जिले के बरकाकाना ओपी क्षेत्र स्थित मां छिन्नमस्तिका सीमेंट एंड इस्पात फैक्ट्री (रुंगटा ग्रुप) के पावर प्लांट में देर रात भीषण विस्फोट हो गया.इस हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया है.घटना के बाद फैक्ट्री में मज़दूरों ने  काम बंद कर  प्रबंधन के खिलाफ आवाज़ उठाया है.वहीं मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुँच कर जाँच में जुटी है.

मृतकों में विनीत महतो, संजीव केशरी और अभिषेक पांडेय बताए गए हैं.वहीं घायल मजदूर तरुण रवानी की हालत गंभीर बनी हुई है.उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है.

पावर प्लांट के टेक्निकल इंजीनियर अमित कुमार ने बताया कि फैक्ट्री प्रबंधन की लापरवाही के कारण यह घटना हुई.उनके अनुसार, टरबाइन हिट होने से पैनल में पूरा विस्फोट हो गया.पावर प्लांट के इंजीनियर आलोक तिवारी ने भी इस जानकारी की पुष्टि की है.

हादसे के बाद फैक्ट्री परिसर में मजदूरों में भारी रोष है. वे प्रबंधन की लापरवाही को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं और उचित मुआवजे तथा सुरक्षा व्यवस्था की मांग कर रहे हैं. स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है.जांच शुरू कर दी गई है.

अधिकारियों ने कहा कि विस्फोट की सटीक वजह का पता लगाने के लिए तकनीकी जांच चल रही है.मजदूर संगठनों ने भी इस मामले में सक्रिय रुख अपनाया है.पूरा मामला बरकाकाना ओपी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है.
रिपोर्ट: अनुज कुमार